फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   police arrested several supporters of Bhim Army under Jail Bharo Andolan in saharanpur

सहारनपुर: भीम आर्मी कार्यकर्ताओं व समर्थकों को पुलिस ने कलक्ट्रेट से किया गिरफ्तार, जिले में अलर्ट

Tue, 17 Sep 2019 02:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 17 Sep 2019 02:26 PM IST
विज्ञापन
police arrested several supporters of Bhim Army under Jail Bharo Andolan in saharanpur
भीम आर्मी के कार्यकर्ता व मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
भीम आर्मी की तरफ से मंगलवार को जेल भरो आंदोलन के एलान को लेकर जिले भर में अलर्ट जारी कर दिया गया। वहीं दोपहर को भीम आर्मी के कार्यकर्ता व समर्थक कलेक्ट्रेट पहुंचे और गिरफ्तारी दी। आंदोलन को लेकर सभी थानाध्यक्षों को उनके क्षेत्रों से आने वाले आंदोलनकारियों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


खुफिया विभाग को भी अलर्ट कर दिया गया है। चार कंपनी पीएसी और दो कंपनी आरएएफ और दो कंपनी आरआरएफ की लगाई गई हैं। लगभग 800 पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। जगह-जगह बेरिकेडिंग की गई है।  
विज्ञापन


देहात कोतवाली के ग्राम घुन्ना एवं नाजिरपुरा में हुए बवाल एवं पथराव के मामले में सात सौ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज किए जाने के विरोध में भीम आर्मी समर्थकों  ने मंगलवार को जेल भरो आंदोलन के तहत कलेक्ट्रेट पहुंचकर गिरफ्तारी दी। इस दौरान पुलिस बल ने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया और अस्थायी जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलक्ट्रेट से हजारों लोगों के गिरफ्तारी देने का था एलान
भीम आर्मी के जिला प्रभारी प्रवीण गौतम का कहना है कि जिन सात सौ लोगों को नामजद किया गया है, उनके परिजन और भीम आर्मी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता समेत हजारों लोग गिरफ्तारी देने के लिए मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचें हैं। यहां पर ही मांगपत्र सौंपा जाएगा और यहां से गिरफ्तारी दी जा रही है।

पुलिस लाइन को बनाया गया अस्थायी जेल
एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि भीम आर्मी के जेल भरो आंदोलन को लेकर पूरी व्यवस्था कर ली गई है। आंदोलन में शामिल लोग गिरफ्तारी के बाद पुलिस लाइन में बनी अस्थायी जेल में लेजाया जाएगा, जहां गिरफ्तारी देने वाले कार्यकर्ताओं व समर्थकों को रखा जाएगा। शांति व्यवस्था बिगड़ने न पाए, इसके लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। अव्यवस्था फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed