फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police arrested aunt and niece, the baby stole a cheat jewelry

चाची भतीजी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बच्चे को पीटकर उड़ा देती हैं जेवर

Tue, 13 Jun 2017 12:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 13 Jun 2017 12:02 PM IST
विज्ञापन
Police arrested aunt and niece, the baby stole a cheat jewelry
चाची भतीजी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने चाची भतीजी को गिरफ्तार कर एक ऐसे गिरोह का भंड़ाफोड़ किया है जो बड़े ही शातिराना अंदाज में लूट जैसी वारदात को अंजाम देते थे। दोनों महिलाओं ने कई वारदातों का खुलासा किया।  

विज्ञापन

 

बसों में सफर के दौरान लोगों के जेवर और अन्य सामान चोरी करने वाले बावारिया गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह की सदस्य चाची भतीजी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेवर, चार मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद किया है। गिरफ्तार महिलाओं के रिश्तेदार तीन सदस्य अभी फरार हैं।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि देहली गेट थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर में वाहनों (बस और ऑटो) में चोरी करने वाला अलीगढ़ का एक गिरोह सक्रिय है। इसमें महिलाएं भी शामिल हैं। रविवार शाम को केसरगंज चौकी के पास पांच संदिग्धों की पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन तीन लोग भाग गए जबकि दो महिलाओं को पुलिस ने पकड़ लिया। इनमें किरण पत्नी सुरेंद्र यादव निवासी नंगला कलार बन्ना देवी अलीगढ़ और बिट्टू पुत्री राजवीर निवासी नंगला कलार थाना बन्ना देवी अलीगढ़ हैं। बिट्टू रिश्ते में किरन की भतीजी है। किरन का पति सुरेंद्र, अजय और उसकी पत्नी मंजू मौके से भाग गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हुए कई खुलासे

Police arrested aunt and niece, the baby stole a cheat jewelry
पुलिस ने किया गिरोह का भंड़ाफोड़

साथ में छोटा बच्चा लेकर चढ़ती है वाहनों में
एसपी सिटी के अनुसार जिस वाहन में इन्हें वारदात करनी होती है, उसमें किरण और बिट्टू सवार हो जाती हैं। उनके साथ एक छोटा बच्चा होता है। किरण का पति सुरेंद्र, साथी अजय और उसकी पत्नी मंजू पीछे ऑल्टो में सूटबूट पहनकर चलते हैं। वाहन में किरण या बिट्टू बच्चे को पीटने, पानी डालने आदि के विवाद का ऐसा ड्रामा करती हैं कि लोगों को ध्यान बंट जाता है। इस दौरान दूसरी महिला लोगों के बैग से जेवर, कीमती सामान चोरी कर लेती है। मौका लगने पर महिलाओं के गले की चेन भी साफ कर देती हैं। यदि कहीं पकड़ी जाएं तो पीछे कार में चल रहे सुरेंद्र ,अजय और मंजू भी वहां आ जाते हैं और लोगों को समझाबुझाकर उन्हें छुड़ा लेते हैं। 

मंजू करती है पैरवी
पुलिस के अनुसार गिरोह शहर बदलता रहता है। मंजू जींस टॉप पहनकर रहती है। कहीं बात बिगड़ने पर ये अपने साथियों की पैरवी कर उन्हें छु़ड़ाने के पूरे प्रयास करती है।

मोबाइल लेने पहुंचे लोग
बकौल पुलिस दोनों महिलाओं से बरामद सामान में दो मोबाइल और कुछ सामान सदर और सिविल लाइन थाना क्षेत्र से चोरी हुए थे। दो लोगों ने  थाने पहुंचकर मोबाइल की पहचान कर ली। एसओ देहली गेट मिथलेश उपाध्याय के अनुसार दोनों ही घटनाओं की रिपोर्ट पीड़ितों ने दर्ज नहीं कराई थी। इसलिए देहली गेट थाने में रविवार को ही इनकी रिपोर्ट दर्ज की गई। एसओ के अनुसार बाकी मोबाइल के मालिकों का पता लगाया जाएगा। पकड़ी गई महिलाओं से एक अंगूठी, एक झुमका, सात पाजेब, 17 बिछुए, एक चांदी का लाकेट, एक चांदी का साड़ी का दल्ला और चार मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

पुलिस ने इनके पास से एक सोने की अंगूठी, झुमका व अन्य चीजें बरामद की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और बाकी आरोपियों को पकड़ने की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि ये महिलाएं काफी समय से ऐसी वारदातों को अंजाम दे रही थी। ये सभी अलीगढ़ के रहने वाले है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed