फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   police arrested a wanted miscreants in an encounter in Saharanpur another injured in Muzaffarnagar

ताबड़तोड़ मुठभेड़: मुजफ्फरनगर में 50 हजार के इनामी को लगी गोली, सहारनपुर पुलिस ने एक बदमाश दबोचा

Thu, 04 Jun 2020 01:16 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर/मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर/मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 04 Jun 2020 01:16 AM IST
सार

  • सहारनपुर में देर रात मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दूसरा फरार
  • हरिद्वार जनपद निवासी और हिस्ट्रीशीटर है बदमाश
  • मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश दबोचा

विज्ञापन
police arrested a wanted miscreants in an encounter in Saharanpur another injured in Muzaffarnagar
तमंचा बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में नगर कोतवाली पुलिस और गैंगेस्टर में वांछित बदमाशों की बुधवार देर रात मुठभेड़ हो गई। काफी देर तक चली मुठभेड़ में 15 हजार के इनामी एक बदमाश पकड़ लिया गया, जबकि उसका साथी भाग गया। 

विज्ञापन


रात में गश्त के दौरान नगर कोतवाली पुलिस को जानकारी मिली कि पहलवान पीर के पास गैंगस्टर में वांछित बदमाश मौजूद हैं। वे किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। नगर कोतवाली प्रभारी आरके सिंह की अगुवाई में गठित टीम ने बदमाशों की घेराबंदी कर ली। इसकी भनक लगते ही बदमाशों की ओर से फायरिंग की गई।
विज्ञापन


पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान अलीम निवासी सिकरौढ़ा हरिद्वार के रूप में हुई है। उसके फरार हुए साथी की तलाश की जा रही है। घायल बदमाश अलीम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पैर में गोली लगने से हुआ घायल, साथी फरार
मुजफ्फरनगर जिले में बुधवार देर रात मंसूरपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को दबोच लिया। पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी फरार हो गया।

एसपी सिटी सतपाल आंतिल ने बताया कि मंसूरपुर एसओ बुधवार रात सवा ग्यारह बजे हाईवे पर गश्त कर रहे थे। नावला मोड़ के पास ऑल्टो सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया। इस पर युवकों ने पुलिस पर फायर किया।

पुलिस ने पीछा कर घेराबंदी की। अपने को घिरा पाकर बदमाश कार छोड़ कर भागने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम सरफराज पुत्र जरीफ निवासी खालापार बताया है।

सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह ने  बताया कि सरफराज शातिर बदमाश है, जिस पर हरियाणा में दो दर्जन से अधिक मुकदमे लूट, डकैती और वाहन चोरी के हैं। दो साल पहले हरियाणा पुलिस की ओर से उस पर 50 हजार का इनाम भी घोषित रह चुका है। उसके फरार साथी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed