फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   police arrested a man doing fraud in making pasport by aplying his dead wife documents

पासपोर्ट आवेदन में सामने आया फर्जीवाड़ा, पुलिस ने मौलाना को हिरासत में लिया

Thu, 11 Oct 2018 04:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 11 Oct 2018 04:34 PM IST
विज्ञापन
police arrested a man doing fraud in making pasport by aplying his dead wife documents
आरोपी मौलाना - फोटो : अमर उजाला

यूपी के शामली में पासपोर्ट बनवाने के लिए फर्जी दस्तावेजों के आधार पर आवेदन करने का एक और मामला सामने आया है। यहां एक मस्जिद के इमाम ने अपनी मृत पत्नी के नाम के दस्तावेजों से साली का पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदन करा दिया। मामले का खुलासा होने पर शामली कोतवाली पुलिस ने आरोपी इमाम को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। खुफिया विभाग की टीम भी पूछताछ में लग गई।  

विज्ञापन

 
शहर के मोहल्ला काजीवाड़ा निवासी मौलाना एक मस्जिद में इमाम हैं। उसकी पत्नी बुशरा ने पासपोर्ट बनवाया हुआ था लेकिन साल 2015 में बुशरा का इंतकाल हो गया। इसके बाद मौलाना ने पत्नी की बहन से निकाह कर लिया। इसके बाद पासपोर्ट बनवाने के लिए पहली पत्नी के नाम से ही आवेदन कर दिया था। उसके ही नाम के दस्तावेज ही पासपोर्ट आवेदन के साथ लगाए गए।
विज्ञापन


एक दिन पहले ही यह प्रकरण पुलिस की जानकारी में आया, जिसके बाद गोपनीय रूप से पासपोर्ट आवेदन की जांच कराई गई। उसमें पता चला कि मौलाना ने दूसरी पत्नी के पासपोर्ट का आवेदन पहली पत्नी के नाम से कराया है, जोकि गलत दस्तावेजों के आधार पर किया गया है। इसके चलते बुधवार को मौलाना को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुफिया विभाग की टीम ने भी कोतवाली पहुंचकर मौलाना से पूछताछ की। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है। आरोपी  मौला कुरेशिया की स्थित मस्जिद का इमाम भी है। इसके अलावा वह जमीयत उलमा ए हिंद में भी पदाधिकारी है।

थानाभवन में भी सामने आया था ऐसा मामला  
एक महीना पहले कस्बा जलालाबाद में रहने वाले मोहम्मद रफी ने भी फर्जी दस्तावेज के आधार पर पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। मामले की जांच होने पर उसका खुलासा हुआ था, जिसके बाद मोहम्मद रफी के खिलाफ थानाभवन थानेे में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद रफी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। 

वहीं, इस मामले को लेकर गहनता से जांच होने पर पता चला था कि मोहम्मद रफी के पासपोर्ट आवेदन पर थाने के मुंशी (सिपाही) फैय्याज ने उपनिरीक्षक आज्ञाराम के फर्जी हस्ताक्षर किए थे और मुहर लगाई थी। आरोपी सिपाही के खिलाफ भी शिकायत दर्ज की गई थी।  

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed