{"_id":"6998caf19b1c87fac207cdc5","slug":"police-arrested-a-gang-involved-in-mobile-tower-theft-meerut-news-c-72-1-mct1011-149174-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पुलिस ने मोबाइल टावर पर चोरी करने वाले गैंग को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पुलिस ने मोबाइल टावर पर चोरी करने वाले गैंग को पकड़ा
विज्ञापन
मेरठ। थाना क्षेत्र में पुलिस ने मोबाइल टावर पर चोरी करने वाले मुजफ्फरनगर के एक गैंग को पकड़ा। गैंग में पांच आरोपी शामिल थे। पुलिस को आरोपियों के पास से चोरी की बैटरी, आउटर व एक कार बरामद हुई। पुलिस आरोपियों को लेकर थाने आ गई। पुलिस पांचो आरोपियों से पूछताछ कर रही है। शनिवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस शुक्रवार शाम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी बीच पुलिस ने सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में एक कार को खड़े देखा। पुलिस को देखकर चालक कार लेकर मौके से भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर कार को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी मोहम्मद जैद, शाहरुख, दानिश राजा मासूम वह नदीम के रूप में हुई।
चेकिंग के दौरान पुलिस को कार के अंदर से दो बैटरी व आउटर बरामद हुए। पुलिस कार सहित आरोपियों को लेकर थाने आ गई। पुलिस पांचों आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है। वहीं गैंग में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। एसपी सिटी का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।