फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police are clueless in the case of theft at the house of a head constable.

Meerut News: हेड कांस्टेबल के घर चोरी के मामले में पुलिस के हाथ खाली

Tue, 06 Jan 2026 02:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Police are clueless in the case of theft at the house of a head constable.
कंकरखेड़ा (मेरठ)। थाना क्षेत्र की श्रद्धापुरी फेज-वन निवासी हेड कांस्टेबल दीपक के घर चोरी के मामले में पुलिस के 48 घंटे बाद भी हाथ खाली है। पुलिस की दो टीम चोरों की तलाश कर रही है। सोमवार को पुलिस ने संदिग्ध लोगों से पूछताछ के अलावा आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज चेक किए। शनिवार को हेड कांस्टेबल के बेटे का शनिवार को जन्मदिन था।
विज्ञापन

सरधना रोड निवासी अमित कुमार ने रविवार को थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उनका छोटा भाई दीपक पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर नोएडा में तैनात है। शनिवार को दीपक के एक वर्षीय बेटे का जन्मदिन था। घर पर परिजनों के अलावा रिश्तेदार भी आए हुए थे। परिजन और रिश्तेदारों दूसरी मंजिल पर चल रहे कार्यक्रम में शामिल थे। प्रथम तल पर कोई नहीं था। पार्टी के बाद अमित व उसका परिवार नीचे आया था।
विज्ञापन

यहां उन्होंने देखा कि कमरे में रखी अलमारी का ताला खुला हुआ था। अलमारी में रखी नकदी व एक सोने की चेन गायब थी। हेड कांस्टेबल ने घर पर टेंट, डेकोरेशन करने वाले व हलवाई पर शक जताते हुए रविवार शाम पुलिस को तहरीर दी थी। सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल का कहना है कि जल्द चोरी का राजफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed