फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police and administration on back foot after Bhim Army warnings

भीम आर्मी की चेतावनी के बाद बैकफुट पर पुलिस और प्रशासन

Sat, 17 Feb 2018 10:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 17 Feb 2018 10:10 PM IST
विज्ञापन
Police and administration on back foot after Bhim Army warnings

भीम आर्मी की चेतावनी के बाद आखिरकार पुलिस और प्रशासन को बैकफुट पर आना पड़ा। पुलिस और प्रशासन को भीम आर्मी के कार्यक्रम के आयोजन को अनुमति देनी पड़ गई। सिर्फ जाम का बहाना बनाकर स्थान बदलवाया गया। अब भीम आर्मी का कार्यक्रम गांधी मैदान की बजाय दिल्ली रोड स्थित कांशीराम कालोनी में होगा।

विज्ञापन


भीम आर्मी ने संगठन को मजबूत करने, गंगोह के फौजी के परिवार के उत्पीड़न के समर्थन, चंद्रशेखर उर्फ रावण को रिहा किए जाने, इलाहाबाद में हुई दलित छात्र की हत्या के विरोध समेत कई मुद्दों को लेकर सभा के 18 फरवरी को आयोजन किए जाने के लिए पुलिस एवं प्रशासन से अनुमति मांगी थी। पहले छात्रावास की अनुमति मांगी, लेकिन पुलिस ने अनुमति नहीं दी। जिसके बाद गांधी मैदान में कार्यक्रम की अनुमति के लिए प्रार्थना-पत्र दिया। शुक्रवार को उनके आवेदन को यह कहते हुए निरस्त कर दिया गया कि भीम आर्मी के चलते पहले ही काफी माहौल खराब हो चुका है। उसका असर अभी तक है। प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं दिए जाने का पत्र भी जारी कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस एवं प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं दिए जाने पर भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने एलान कर दिया कि चाहे अनुमति मिले या न मिले आयोजन जरूर होगा। यही नहीं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आने वाले लोगों को रोकने पर कानून व्यवस्था बिगड़ने के खतरे से भी आगाह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीम आर्मी के कड़े रुख को देख पुलिस और प्रशासन के पसीने छूट गए। 9 मई 2017 की घटना की पुनरावृत्ति से आशंकित अधिकारियों ने तुरंत ही भीम आर्मी के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई। उनसे दोबारा प्रार्थना पत्र लिया गया और जिसमें अनुमति दिए जाने के कारण के लिए स्थान बदलवा दिया गया। मिनटों में ही सदर कोतवाली से रिपोर्ट मंगाई गई और दोपहर तक कांशीराम कालोनी में कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति दे दी गई।


 नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने बताया कि भीम आर्मी ने कार्यक्रम का स्थल बदल लिया है और उनका एजेंडा भी संगठन की मजबूती का है। इसमें कोई ऐसी बात नहीं है जिससे कानून व्यवस्था को दिक्कत हो सके। इसलिए कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed