{"_id":"5f21ddb68ebc3e9f6140f0fe","slug":"police-alert-due-to-id-ul-ajha-and-ram-mandir-meerut-news-mrt4937212160","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद व अयोध्या में मंदिर निर्माण को लेकर पुलिस अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद व अयोध्या में मंदिर निर्माण को लेकर पुलिस अलर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद व अयोध्या में मंदिर को लेकर पुलिस अलर्ट
मेरठ। अगस्त के पहले सप्ताह में पुलिस की अग्निपरीक्षा है। ईद, रक्षाबंधन और अयोध्या में मंदिर की नींव रखी जानी है। इसको लेकर पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री और डीजीपी की बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग में पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। एक अगस्त को ईद, तीन को रक्षाबंधन तथा पांच को अयोध्या में मंदिर की नींव रखी जानी है। इसलिए सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट रहने की जरूरत बताई। मुख्यमंत्री और डीजीपी ने कानपुर की घटना का जिक्र करते अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कहा कि अपराधियों से हमदर्दी नहीं होनी चाहिए। कानून व्यवस्था प्राथमिक है। गाजियाबाद में बिल्डर का अपहरण एवं पत्रकार की हत्या का भी जिक्र किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी वारदात बर्दाश्त नहीं होगी। करीब दो घंटे चली वीडियो कांफ्रेंसिंग में एडीजी मेरठ जोन, आईजी रेंज, एसएसपी मेरठ और एसपी सिटी मौजूद रहे। इसके बाद एडीजी ने पूरी तैयारी के साथ एक सप्ताह पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश दे दिए। उधर, एसएसपी ने बांबे बाजार, सदर एवं आबूलेन में फोर्स के साथ पैदल मार्च कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया।