फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police accused of using third degree for not paying Rs 50,000

Meerut News: 50 हजार न देने पर पुलिस पर थर्ड डिग्री देने का आरोप

Thu, 09 Oct 2025 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Police accused of using third degree for not paying Rs 50,000
खरखौदा। ढाबा संचालन के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग पूरी न करने पर गांव नालपुर निवासी ढाबा संचालक ने पुलिस पर थर्ड डिग्री देने का आरोप लगाते हुए एसपी को शिकायत दी है।
विज्ञापन

गांव नालपुर निवासी कपिल शर्मा के अनुसार उसने गांव के ही प्रवीण जिंदल के मामा का ढाबा किराए पर ले रखा है। ढाबा संचालक का आरोप है कि धीरखेड़ा चौकी पर तैनात दरोगा ढाबा संचालन के नाम पर उससे 50 हजार रुपये की मांग कर रहा था। मांग पूरी न होने पर 3 अक्तूबर को वह अन्य पुलिस कर्मियों के साथ ढाबे पर पहुंचा। दरोगा ने ढाबा संचालन के नाम पर 50 हजार रुपये प्रति माह की मांग की।
विज्ञापन

आरोप है कि पीड़ित के इन्कार करने पर दरोगा मारपीट करते हुए उसे थाने ले गया तथा थर्ड डिग्री दी। दरोगा द्वारा ढाबा संचालक को फर्जी मुठभेड़ में भी फंसाने की धमकी दी। पीड़ित बृहस्पतिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचा और कार्रवाई की मांग की है। एसपी देहात अभिजीत कुमार और सीओ किठौर ने थाने पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ किठौर प्रमोद सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि ढाबे पर खासपुर व लालपुर के युवकों के बीच मारपीट हो गई है। पुलिस ने ढाबे पर पहुंचकर पूछताछ की थी। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। ढाबा संचालक द्वारा पुलिस पर लगाए गए आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed