{"_id":"6a6bb75d49a404fca001e2ab","slug":"police-accused-of-misbehaving-with-professor-probe-ordered-meerut-news-c-72-1-mct1010-157074-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पुलिस पर प्रोफेसर से अभद्रता का आरोप, जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पुलिस पर प्रोफेसर से अभद्रता का आरोप, जांच के आदेश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेरठ कॉलेज के दर्शनशास्त्र विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ अंकित आश्क के साथ कैंट क्षेत्र में पुलिस ने अभद्रता की। आश्क का आरोप है कि लालकुर्ती थानाध्यक्ष हरेंद्रपाल सिंह ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। उनके पास कार के सभी कागजात और ड्राइविंग लाइसेंस पूर्ण थे।
यह घटना बुधवार सुबह हुई जब अंकित आश्क कॉलेज जा रहे थे। कैंट स्थित टैंक वाले चौराहे पर थानाध्यक्ष हरेंद्रपाल सिंह टीम के साथ सीसीटीवी जांच कर रहे थे। प्रोफेसर डाॅ.आश्क ने फायर ब्रिगेड को रास्ता देने के लिए कार रोकी थी। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें कार से नीचे उतार लिया और कागजात की जांच की। सब कुछ सही मिलने के बावजूद पुलिस ने अभद्रता की। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।-- -- -- -- -
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ कॉलेज के दर्शनशास्त्र विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ अंकित आश्क के साथ कैंट क्षेत्र में पुलिस ने अभद्रता की। आश्क का आरोप है कि लालकुर्ती थानाध्यक्ष हरेंद्रपाल सिंह ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। उनके पास कार के सभी कागजात और ड्राइविंग लाइसेंस पूर्ण थे।
यह घटना बुधवार सुबह हुई जब अंकित आश्क कॉलेज जा रहे थे। कैंट स्थित टैंक वाले चौराहे पर थानाध्यक्ष हरेंद्रपाल सिंह टीम के साथ सीसीटीवी जांच कर रहे थे। प्रोफेसर डाॅ.आश्क ने फायर ब्रिगेड को रास्ता देने के लिए कार रोकी थी। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें कार से नीचे उतार लिया और कागजात की जांच की। सब कुछ सही मिलने के बावजूद पुलिस ने अभद्रता की। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन