फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Poisonous liquor scandal: Saharanpur Police arrest 13 accused, 150 liters of raw alcohol recovered

जहरीली शराब कांड: सहारनपुर पुलिस ने दबोचे 13 आरोपी, इतने लीटर कच्ची शराब बरामद

Thu, 14 Feb 2019 11:58 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 14 Feb 2019 11:58 AM IST
विज्ञापन
Poisonous liquor scandal: Saharanpur Police arrest 13 accused, 150 liters of raw alcohol recovered
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार कर 157 लीटर कच्ची शराब, 200 किलो लहन, 58 लीटर देशी एवं अंग्रेजी शराब बरामद की।

विज्ञापन


मंडी कोतवाली पुलिस ने हुसैन बस्ती से मुकेश निवासी सरदार कालोनी को 48 पव्वे देशी शराब अरुणाचल प्रदेश मार्का के साथ पकड़ा। जनकपुरी पुलिस ने बिजलीघर के सामने लिंक रोड से सोनू उर्फ अनुज निवासी ग्राम रसूलपुर थाना फतेहपुर को 30 पव्वे अंग्रेजी शराब अरुणाचल प्रदेश मार्का सहित गिरफ्तार किया। चिलकाना पुलिस ने ग्राम घाटेड़ा के जंगल से अमरपाल निवासी ग्राम घाटेड़ा को 24 बोतल देशी शराब हरियाणा मार्का सहित गिरफ्तार किया। देहात कोतवाली पुलिस ने ग्राम मेहरबानी से राजेश निवासी महेश्वरी खुर्द को पांच लीटर शराब के साथ पकड़ा। बेहट पुलिस ने ग्राम मेघन माजरा से रतिभान निवासी ग्राम मेघनमजरा को दस लीटर कच्ची शराब एवं पांच लीटर अपमिश्रित शराब सहित गिरफ्तार किया।  


वहीं थाना नागल पुलिस ने रविदास मंदिर ग्राम कोटा से नितिन निवासी ग्राम कोटा को दस पव्वे अंग्रेजी एवं 12 पव्वे देशी अरुणाचल प्रदेश मार्का सहित पकड़ा है। नकुड़ पुलिस ने ग्राम ढायकी शेरपुर के जंगल से तेजपाल निवासी ग्राम ढायकी शेरपुर को 40 लीटर अपमिश्रित शराब, तीन लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरण और आठ किग्रा यूरिया सहित पकड़ा है। सरसावा पुलिस ने जियान हुक्का होटल अंबाला रोड से राजकुमार निवासी बहलोलपुर को चार लीटर अपमिश्रित शराब, 14 लीटर कच्ची शराब और दो किग्रा यूरिया सहित पकड़ा। ग्राम झरोली के जंगल से मैनपाल निवासी झरोली को तीन लीटर अपमिश्रित शराब, 16 लीटर कच्ची शराब और एक किलो यूरिया सहित गिरफ्तार किया। गंगोह पुलिस ने मोहड़ा गेट के पास से संदीप निवासी मोहड़ा को पांच लीटर अपमिश्रित शराब व 750 ग्राम यूरिया सहित गिरफ्तार किया। नगर कोतवाली पुलिस ने नई बस्ती से मुल्फिकार उर्फ मुन्ना निवासी नई बस्ती आठ लीटर देशी शराब सहित गिरफ्तार किया गया। बड़गांव पुलिस ने अंबेहटा चांद से सुनील निवासी अंबेहटा चांद को 22 लीटर कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया गया। मिर्जापुर पुलिस ने बड़कलां से अमरनाथ निवासी बड़कलां को 30 लीटर कच्ची शराब और शराब बनाने की भट्ठी के साथ पकड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed