फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Poisonous liquor case: Samajwadi party workers will hold mahapanchayat in Mirpur Jakheda village of Meerut at today

जहरीली शराब से मौत का मामला: मीरपुर जखेड़ा में आज महापंचायत, बड़ी संख्या में इकट्ठा होंगे सपा कार्यकर्ता

Wed, 16 Sep 2020 12:08 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 16 Sep 2020 12:08 PM IST
विज्ञापन
Poisonous liquor case: Samajwadi party workers will hold mahapanchayat in Mirpur Jakheda village of Meerut at today
जहरीली शराब मौत मामला - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह का कहना है कि आज थाना जानी के गांव मीरपुर जखेड़ा में अवैध शराब के विरुद्ध महापंचायत की तैयारी है। इसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होंगे, जो इन पीड़ित परिवारों की आवाज बनेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा जिला प्रशासन कोरोना और महामारी अधिनियम का हवाला देकर भाजपा नेताओं के दबाव में महापंचायत को रोकने का प्रयास कर रहा है। प्रशासन लोगों पर अनुचित दबाव और डरा-धमकाकर महापंचायत में बाधा डालना चाहता है, जिसका समाजवादी पार्टी डटकर मुकाबला करेगी। हर सूरत में पीड़ितों को न्याय दिलाने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट का करना होगा इंतजार
जानी ब्लाक के मीरपुर जखेड़ा में शराब पीने से हुई मौत के बाद आबकारी टीम ने आसपास के गांवों की शराब की दुकानों के अलावा गांव से बरामद अवैध शराब सहित 10 नमूने जांच के लिए जुटाए थे। इन नमूनों की जांच विभाग की लेबोरेट्री में की जानी थी। मंगलवार को केवल एक नमूने की जांच रिपोर्ट ही आ सकी। जबकि शराब के नौ नमूनों की जांच रिपोर्ट और आनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब से मौत मामले में छह दिन बाद रिपोर्ट दर्ज
जानीखुर्द के गांव मीरपुर जखेड़ा में तीन युवकों की अवैध शराब पीने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने छह दिन बाद मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने मृतक जगपाल के भाई राहुल की तहरीर पर यह रिपोर्ट दर्ज की है। गांव मीरपुर जखेड़ा में छह दिन पूर्व गांव के पवन, जगपाल और अमित की मौत अवैध शराब पीने से होनी बताई गई थी। रिपोर्ट के अनुसार, मृतक जगपाल गांव बसा टीकरी के सरकारी ठेके से शराब खरीदकर लाया था। पवन, अमित और जगपाल ने गांव के ही कृष्णपाल के नलकूप पर लाई गई शराब पी थी। शराब पीने पर तीनों की हालत बिगड़ी। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जानी थाना पुलिस के अनुसार घटना की तहरीर अज्ञात के खिलाफ दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: खौफनाक वारदात: शराब के नशे में दरिंदगी, महिला से तीन घंटे तक सामूहिक दुष्कर्म, आपबीती सुन उड़े अफसरों के होश

पोस्टर पर लिखे नंबरों पर दें अवैध शराब की सूचना
शासन की सख्ती के बाद आबकारी विभाग की नींद खुली है। विभाग गांवों में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के पोस्टर चस्पा करेगा। इन पोस्टरों पर विभाग के अधिकारियों और निरीक्षकों के नंबर होंगे। कोई भी व्यक्ति इन नंबरों पर अवैध शराब से जुड़ी सूचना दे सकेगा। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। पोस्टर जनपद के हर गांव में चस्पा होंगे। पोस्टर पर तस्करी की शराब से होने वाले नुकसान की जानकारी भी मिलेगी। अवैध शराब की सूचना की पुष्टि होने पर विभाग कार्रवाई करेगा। जिला आबकारी अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि बुधवार से 10 हजार पोस्टर चस्पा कराए जाएंगे।

तीन स्थानों से अवैध शराब बरामद, एक दबोचा
आबकारी विभाग ने मंगलवार को शहरी क्षेत्रों में कई स्थानों से तस्करी कर लाई गई अवैध शराब बरामद की है। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। आबकारी टीम ने शेखपुरा निवासी राम पुत्र प्रताप सिंह के मकान से छत्तीसगढ़ की शराब के 96 पव्वे बरामद करते हुए उसे पकड़ लिया। उसके खिलाफ टीपी नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दूसरी सूचना सदर बाजार के बेगमपुल नाले पर स्थित गैराज की मिली। टीम ने छापा मारा तो मौके से हरियाणा की शराब की चार बोतलें बरामद हुई। यह गैराज किसी निष्काम त्यागी उर्फ गुड्डू त्यागी का बताया गया, जिसके खिलाफ सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पहले भी उसके यहां से अवैध शराब बरामद हो चुकी है। तीसरी कार्रवाई सदर के ही रजबन में की गई। आबकारी टीम ने यहां एक बाइक से अवैध देशी शराब के 46 पव्वे जब्त किए। आरोपी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। बाइक मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed