फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Poets' emphasis on the development of the Hindi language

Meerut News: हिंदी भाषा के विकास पर कवियों का रहा जोर

Sun, 11 Jan 2026 07:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 11 Jan 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
Poets' emphasis on the development of the Hindi language
मेरठ। मंगल काव्य साहित्य मंच द्वारा रविवार को अग्रसेन विहार स्थित स्टूडियो में अटल बसंत महोत्सव के उपलक्ष्य में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दया रानी वैश्य ने की, वहीं संचालन राम चंद वैश्य और कवियित्री सरोज दुबे ने किया। ख्य अतिथि अखिल भारतीय साहित्यालोक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुबोध गर्ग ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कवि मित्रों से कहा कि वे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से प्रेरणा लेकर हिंदी भाषा के ध्वजा रक्षक बनें और इसके विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। महोत्सव में ऋतु बंसल केशवी की पुस्तक उड़ान अभी बाकी है का विमोचन डॉ. सुबोध गर्ग ने किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। काव्य गोष्ठी में सतीश सरस, धर्मेंद्र सरस, निरुपमा वर्मा, गोपाल जानम, संजय जैन और चुन्नी रस्तोगी ने अपनी कविताओं से अटल को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन मुकेश नादान ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed