फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Poet Deepak Nirala, accused of killing his wife, surrenders

पत्नी की हत्या के आरोपी कवि दीपक निराला ने किया समर्पण, चुपचाप कर दिया था अंतिम संस्कार

Tue, 14 Sep 2021 10:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 14 Sep 2021 10:31 AM IST
सार

मेरठ के सरधना में कवि दीपक निराला ने अपनी पत्नी की हत्या कर चुपचाप अंतिम संस्कार कर दिया था। तकरीबन 15 दिनों बाद उसने मायके वालों को पत्नी की मौत की जानकारी दी थी।

विज्ञापन
Poet Deepak Nirala, accused of killing his wife, surrenders
विवाहिता की शादी का फोटो व राजनाथ सिंह के बेटे के साथ विवाहिता के पिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के सरधना मेें दहेज हत्या के मामले में नगर निवासी ज्वैलर्स एवं कवि दीपक निराला ने सोमवार को थाने में समर्पण कर दिया। समर्पण के दौरान उसके साथ एक पूर्व सभासद और यू ट्यूब चैनल का कर्मी भी दिखा। चर्चा है कि पुलिस से सेटिंग के बाद दीपक ने समर्पण किया है। एक कमरे में कुर्सी पर बैठाकर उसके बयान लिए गए। हालांकि, पुलिस ने अभी दीपक के सरेंडर के बारे में मीडिया को कोई जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन


सीतापुर रोड जानकीपुर लखनऊ निवासी रामचंद्र गुप्ता ने सरधना थाने में 6 सितंबर को अपने कवि एवं ज्वैलर्स दीपक निराला समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


पुलिस को बताया कि उसकी बेटी रूबी से दहेज के रूप में 20 लाख रुपये की मांग की गई। मांग पूरी न होने पर रूबी की हत्या कर शव कहीं छिपा दिया है। एसएसपी ने मामले के खुलासे व आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की, लेकिन तीनों ही टीमें दीपक निराला व अन्य आरोपियों का पता तक नहीं लगा सकी। जबकि दीपक की नामजद बहन थाने के आसपास पैरोकारी के लिए कई दिन से लगातार घूमती दिख रही थी। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने मामले में पूरी जानकारी जुटा ली है। रूबी के गुम होने के बाद ऋषिकेश में दीपक निराला के साथ दो पूर्व सभासद भी देखे गए थे, वह भी थाने के ईद-गिर्द घूमते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार दोपहर दीपक निराला हंसते हुए थाने पहुंचे और पुलिस के सामने समर्पण कर दिया। दीपक को एक कमरे में कुर्सी पर बैठाकर एक दरोगा ने बयान लिए। दीपक के समर्पण के बाद अन्य मुकदमे के अन्य आरोपियों के नाम निकालने या उनके समर्पण करने की चर्चा भी हैं।

थानाध्यक्ष व सीओ आरपी शाही ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। मंगलवार को मामले में कुछ जानकारी दी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed