फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   PNB scam: ED raids in this city of UP, a showroom seal!

PNB घोटाला : मेरठ के गीतांजलि शोरूम पर ईडी की छापेमारी

Tue, 20 Feb 2018 08:28 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 20 Feb 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
PNB scam: ED raids in this city of UP, a showroom seal!
गीतांजलि का शोरूम - फोटो : अमर उजाला

पंजाब नेशनल बैंक में हुए 11 हजार करोड़ रुपये के घोटाले को लेकर मेरठ में भी इन्फोर्समेंट डायरेक्ट्रेट (ईडी) की टीम ने छापेमारी की। मंगलवार को ईडी की पांच सदस्यीय टीम आबूलेन के आबू प्लाजा स्थित गीतांजली ज्वैल्स के शो रूम पर पहुंची और गहनता से जांच पड़ताल की। 

विज्ञापन


गीतांजली ज्वैल्स के देश भर में खुले शो रूम ईडी के निशाने पर हैं। जिन पर लगातार छापेमारी कर रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। मेरठ में भी आबू प्लाजा में गीतांजली ज्वैल्स के नाम से शोरूम है। मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे पांच सदस्यीय ईडी की टीम गीतांजली ज्वैल्स पर पहुंची और शोरूम को अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान शोरूम के भीतर मौजूद मालिक और कर्मचारियों के बाहर जाने और शोरूम के भीतर किसी के भी आने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई।
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी: मकान पर मारा छापा, यहां मिला कुछ ऐसा देखकर सन्न रह गई पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी की टीम ने करीब पांच घंटे तक शोरूम की दूसरी मंजिल पर गहनता से पड़ताल की। पड़ताल खत्म करने के बाद टीम दो बैग में कुछ सामान भी भरकर अपने साथ ले गई। हालांकि इस मामले में न तो ईडी की टीम ने ही कुछ बताया और न ही शोरूम के मैनेजर अवनीश शर्मा ने कोई जानकारी दी। अवनीश शर्मा ने बताया की टीम उनके शोरूम पर आई जरूर थी, लेकिन जो भी कार्रवाई की गई है वो रुटीन में थी। उधर, ये बात जरूर मानी जा रही है कि ईडी की टीम नें शोरूम के स्टॉक को भी चैक किया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed