फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   PMO's fake adviser arrested after 17 lakh rupees fraud case in Meerut

पीएमओ का फर्जी सलाहकार गिरफ्तार, ऐसे करता था लोगों से लाखों रुपए की ठगी

Sat, 04 May 2019 03:37 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 04 May 2019 03:37 PM IST
विज्ञापन
PMO's fake adviser arrested after 17 lakh rupees fraud case in Meerut
पीएमओ का फर्जी सलाहकार गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

पीएमओ का सलाहकार बताकर सरकारी नौकरी, पेट्रोल पंप लगवाने व मंत्री बनवाने का झांसा देकर लाखों रुपये ठगने वाले आरोपी का पुलिस ने भंडाफोड़ किया। एक भाजपा नेता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एमएलसी बनवाने का ठेका लेकर भाजपा नेता से 16.90 लाख रुपये ठगे हैं। 

विज्ञापन


एसओ रेलवे रोड इंद्रपाल सिंह के मुताबिक, आनंदपुरी रेलवे रोड निवासी अशोक कपूर की पत्नी प्रवीन कपूर ने गुरुवार रात 16.90 लाख रुपये हड़पने की बात कहकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने मामले में ब्रजकुमार निवासी डाबका कंकरखेड़ा को नामजद किया है। आरोप है कि ब्रज कुमार खुद को पीएमओ में सलाहकार बताते थे। दो साल पहले उनकी मुलाकात हुई थी। प्रवीन कपूर ने तहरीर में बताया कि उनके बेटे गौरव कपूर भाजपा में है। गौरव को एमएलसी बनवाने की बात कहकर ब्रजकुमार ने चार किश्तों में 16.90 लाख रुपये ठगे। 
विज्ञापन


इसके अलावा भी आरोपी सरकारी नौकरी, पेट्रोल पंप लगवाने और किसी से मंत्री बनवाने की बात कहकर ठगी करता है। एसओ इंद्रपाल और एसएसआई चंदगीराम यादव पुलिस टीम के साथ शुक्रवार को आरोपी के घर पहुंचे और उसको गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed