पीएम नरेंद्र मोदी विदुरकुटी पर स्वच्छता प्रहरियों से करेंगे सीधा संवाद, बनाया जाएगा हर्बल पार्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 15 सितंबर से दो अक्तूबर तक स्वच्छता सेवा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता को स्वच्छता सेवा अभियान में भाग लेने के लिए प्रेरित करेंगे। विदुर कुटी पर भी 15 सितंबर से स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। प्रधानमंत्री विदुर कुटी पर स्वच्छता अभियान चलाने वाले स्वच्छता प्रहरियों व गांव वालों से सीधा संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश के केवल दो जिलेवासियों बिजनौर व इटावा के स्वच्छता प्रहरियों से ही संवाद करेंगे। इसके बाद से यहां पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। डीएम अटल कुमार राय ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी पूरी की जा रही है। प्रधानमंत्री के संवाद से सभी स्वच्छता सेवा अभियान में सहयोग देने के लिए प्रेरित होंगे।
विदुरकुटी पर विकसित होगा हर्बल पार्क
जिलाधिकारी अटल कुमार रॉय ने जिला उद्यान अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप जिला खनिज फाउंडेशन न्यास के शासी परिषद एवं प्रबंध समिति के सम्मुख विभागीय कार्य योजना प्रस्तुत करें ताकि उच्च प्राथमिकता के क्षेत्र में खनिज न्यास निधि में उपलब्ध धनराशि से जन कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा सके।
शनिवार को आयोजित बैठक में डीएम अटल कुमार राय ने बताया कि शासन भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की अधिसूचना के अंतर्गत जिला बिजनौर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला खनिज फाउंडेशन में जिले के प्रत्येक खनिज पट्टा, परिहार, अनुज्ञापत्र धारक को स्वामित्व धनराशि के अतिरिक्त स्वामित्व के रूप में 10 प्रतिशत के बराबर धनराशि जमा कराई जाती हैं। उन्होंने बताया कि न्यास निधि में जमा 10 प्रतिशत कुल धनराशि में से उसका उपयोग जिले के उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्र में कम से कम 60 प्रतिशत धनराशि का व्यय किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त 40 प्रतिशत धनराशि का उपयोग अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्र जिनमें भौतिक संरचना जैसे सड़क, पुल, रेलमार्ग तथा जलमार्ग संबंधी परियोजना, सिंचाई आदि के वैकल्पिक व्यवस्थाओं का कार्यान्वयन करें। डीएम के अनुसार वर्तमान समय में जिला खनिज फाउंडेशन निधि से जिला पंचायत राज अधिकारी को दो बड़े गांवों में सामुदायिक शौचालयों के निर्माण तथा जिला उद्यान अधिकारी को विदुर कुटी में हर्बल पार्क के लिए कार्य योजना के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर सीडीओ प्रवीण मिश्रा, एडीएम वित्त एवं राजस्व अवधेश कुमार मिश्र, सीएमओ राकेश मित्तल, खनन अधिकारी अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/