फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pm narendra modi mention Meerut for water harvesting and yoga in his Mann ki baat programme

यूपी: मेरठ में युवती से छेड़छाड़ के बाद अपहरण की कोशिश, कपड़े फाड़े, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sun, 30 Jun 2019 12:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 30 Jun 2019 12:10 PM IST
विज्ञापन
Pm narendra modi mention Meerut for water harvesting and yoga in his Mann ki baat programme
महिला का अपहरण

मेरठ देहात क्षेत्र में शनिवार रात दूसरे समुदाय के पांच युवकों ने एक युवती का अपहरण करने की कोशिश की। आरोपी युवकों ने युवती का हाथ पकड़कर खींचा और छेड़छाड़ करते हुए उसके कपड़े भी फाड़ दिए। 

विज्ञापन


पीड़िता के शोर मचाने पर परिजनों के पहुंचने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। वहीं घटना के बाद भाजपा समर्थकों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। वहीं पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए इलाके में पुलिस तैनात की गई है।

विज्ञापन

भावनपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर क्षेत्र निवासी एक युवती की मां की शनिवार रात अचानक तबियत खराब हो गई थी। जिसके चलते पीड़िता घर के पास ही मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने गई थी। मेडिकल स्टोर से लौटते समय रास्ते में अंधेरा था। आरोप है कि दूसरे समुदाय के तीन युवक रास्ते में खड़े मिले। जिसमें से एक युवक ने पीड़िता को धक्का देकर गिरा दिया। जबकि दूसरे युवक ने हाथ पकड़कर खींचने की कोशिश की और छेड़छाड़ की। 

पीड़िता ने विरोध करने की कोशिश की तो आरोपियों ने बुरी नीयत से एक घर में खींचने की कोशिश की। इस दौरान पीड़िता के कपड़े भी फाड़ दिए। शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग पहुंच गए। जिसके बाद आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। पीड़िता ने अपने परिजनों को को पूरी घटना की जानकारी दी।

सूचना पर रात में ही भाजपा नेता संदीप खटीक, जयवीर जाटव, मोहित खटीक, रामपाल, रामकुमार गौतम आदि मौके पर पहुंचे और हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंचे सीओ सदर देहात अखिलेश भदौरिया, एसओ भावनपुर ने घटना की जानकारी ली। सीओ ने पीड़ित परिजनों को समझाते हुए तहरीर मांगी। कहा कि पुलिस आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करेगी। 

पीड़िता ने तीन युवकों को पहचानते हुए तहरीर दी है, जबकि दो अन्य युवक भी आरोपियों के साथ बताए गए। सीओ ने बताया कि आरोपी जीशान, आमिर और फुरकान के खिलाफ तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मुख्य आरोपी जिशान पुत्र शमशाद को  गिरफ्तार कर लिया  जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed