फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Prime Minister Narendra Modi has left for Kalagarh from Bijnor and interacted with the officials

बिजनौर: बारिश ने डाला खलल, PM मोदी ने अधिकारियों से 17 मिनट की बातचीत

Thu, 14 Feb 2019 12:39 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 14 Feb 2019 12:39 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi has left for Kalagarh from Bijnor and interacted with the officials
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : amar ujala

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को करीब 12 बजे बिजनौर पहुंचे। पीएम मोदी इस दौरान यहां सिर्फ 17 मिनट रूके और फिर यहां से कालागढ़ के लिए रवाना हो गए। बताया गया कि पीएम मोदी ने इस बीच अधिकारियों से बातचीत की। हालांकि पीएम मोदी के आगमन पर मौसम की मार पड़ी है। सुबह सात बजे पीएम को जौलीग्रांट एयरपोर्ट से भिक्कावाला के लिए रवाना होना था। लेकिन बारिश के कारण पौने ग्यारह बजे तक वहां से नहीं चल पाए है।

विज्ञापन


वहीं भिक्कावाला के सेंट मेरी इंटर कॉलेज मे एयरफोर्स, एसपीजी, जिला अधिकारी बिजनौर, पौड़ी के पुलिस अधिकारी मौजूद हैं। एयरफोर्स के अधिकारी अभीजीत ने बताया कि हवा की गति 25 किलोमीटर से अधिक होने व विजिबिलिटी 1000 मीटर से कम होने पर लैंडिंग नहीं की जा सकी। जिसकी वजह से पीएम मोदी कार से कालागढ़ के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


बिजली रही नदारद
पीएम नरेंद्र मोदी के कालागढ़ आगमन के प्रोटोकॉल का बिजली विभाग ने मजाक बना दिया। सुबह से ही भिक्कावाला कॉलेज में बिजली आपूर्ति ठप्प है। कॉलेज के जनरेटर से हेलीपैड की तैयारियां की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि बिजनौर के कालागढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरुवार को होने वाले आगमन को लेकर बुधवार को पुलिस और प्रशासन की तैयारियां जोरों पर रहीं। भिक्कावाला के सेंट मेरी इंटर कॉलेज में बनाए गए हेलीपैड पर वायुसेना के हेलीकाप्टर उतार कर लैंडिंग का पूर्वाभ्यास किया गया। दूसरी ओर पुलिस प्रशासन की ओर इस दौरे को पूरी तरह से गोपनीय रखा जा रहा है। हालांकि दिन भर यूपी और उत्तराखंड के अधिकारियों का जमावड़ा कालागढ़ और भिक्कावाला के सेंट मेरी इंटर कॉलेज में लगा रहा।

बुधवार को कालागढ़ में पूरे दिन हेलीकाप्टरों का आवागमन होता रहा। सुबह अफजलगढ़ नगर पालिका से बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारियों ने आकर मैदान की सफाई की। वहीं, लोकनिर्माण विभाग के इंजीनियरों ने मौके पर जाकर तीन हेलीकाप्टर उतरने के लिए हेलीपैड बनाए। इस दौरान कॉलेज के फुटबाल क्रीड़ास्थल के गोलपोस्ट को हटा दिया गया।

कॉलेज में फायर बिग्रेड और पुलिस की गाड़ियां बड़ी संख्या में मौजूद रहीं। वायुसेना के हेलीकाप्टर ने भिक्कावाला के सेंट मेरी इंटर कॉलेज में बनाए गए हेलीपैड पर उतर कर पूर्व अभ्यास किया। वायुसेना के जवान और अन्य सुरक्षाकर्मी कॉलेज में सुबह से मौजूद रहे। बिजनौर एडीएम, धामपुर के एसडीएम, पौड़ी के पुलिस अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। गढ़वाल के डीआईजी जगतराम जोशी से प्रधानमंत्री के दौरे के बारे में जानकारी चाही गई तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि अभी इस बारे में कुछ भी नहीं कह सकते हैं।

पीएम के प्रोटोकाल के बारे में कोई जानकारी नहीं दी 
भिक्कावाला में बिजनौर प्रशासन के अधिकारियों ने मीडियाकर्मियों को वहां न रहने की हिदायत दी। कहा कि इस दौरे के बारे में कुछ भी नहीं बताया जा सकता है। इसके अलावा रामगंगा बांध प्रशासन ने कालागढ़ की सड़कों के गड्ढे भरने का काम शुरू कर दिया। सुरक्षा बैरियर संख्या एक के सामने से सड़क पर मिट्टी डालकर उसे दुरुस्त किया गया। बांध पर सुबह से ही अधिकारियों का आवागमन होता रहा। किसी भी अधिकारी ने दौरे की न तो जानकारी दी और न ही पीएम के कार्यक्रम के लिए कोई मीडिया पास की व्यवस्था की।

कॉलेज के लिए एतिहासिक दिन : प्रबंधक फादर 
कालेज के प्रबंधक फादर जोस वर्गीस ने बताया कि भिक्कावाला के साथ कॉलेज के लिए यह एक ऐतिहासिक दिन है। यहां इस तरह की तैयारियां किसी बड़े कार्यक्रम का संकेत हैं। बच्चे व अध्यापक अध्यापिका इस कार्यक्रम को लेकर उत्सुक हैं। दिल्ली से आए पीएमओ के अधिकारी राजू ने बताया कि वह मिले आदेशों का पालन कर रहे हैं। हेलीपैड बनाया गया है। पूर्वाभ्यास किया जा रहा है। प्रशासन ही इस बारे में कोई जानकारी दे सकेगा। वहीं रामगंगा बांध प्रशासन आनन फानन में बैरियरों तक पर पैंट आदि कराने से नहीं चूका। कार्बेट टाइगर रिजर्व/नेशनल पार्क के निदेशक राहुल के साथ वन विभाग के अधिकारियों ने हेलीपैड पर पहुंच कर जानकारी ली।  

कालागढ़ से बदला हेलीकाप्टर उतारने का कार्यक्रम 
कालागढ़ की नई कॉलोनी मे रामलीला मैदान में हेलीपैड बनाने को लेकर वन और पुलिस के अधिकारियों का दौरा चलता रहा। रातोंरात हेलीपैड को कालागढ़ से हटाकर बिजनौर के थाना अफजलगढ़ अंतर्गत भिक्कावाला के सेंट मेरी इंटर कॉलेज में बना दिया गया। इसके अलावा खुशहालपुर के सरकारी स्कूल में भी प्रशासनिक अधिकारियों ने हेलीपैड बनाने की तैयारी देर शाम को शुरू कर दी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed