{"_id":"5f8e7d958ebc3e5be50e8a48","slug":"pm-awas-yojana-no-contractor-came-to-tender-in-meerut-deviated-from-mda-target","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास योजना को झटका, टेंडर डालने नहीं आया कोई ठेकेदार, एमडीए लक्ष्य से भटका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवास योजना को झटका, टेंडर डालने नहीं आया कोई ठेकेदार, एमडीए लक्ष्य से भटका
Tue, 20 Oct 2020 11:33 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 20 Oct 2020 11:33 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री आवास योजना को लगातार झटका लग रहा है। सब कुछ जानने के बावजूद शासन से लेकर मेरठ प्रशासन कोई कदम नहीं उठा रहे हैं। बराल परतापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए जा रहे 1432 आवासों के लक्ष्य से एमडीए भटक गया है। किसी भी ठेकेदार के टेंडर नहीं डालने पर आवास निर्माण पर संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
एमडीए द्वारा लोहियानगर, सरायकाजी, शताब्दीनगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत काम चल रहा है। शासन ने एमडीए को आठ हजार आवास बनाने का लक्ष्य दिया था। लेकिन एमडीए ने इसे वापस कर दिया था। अब 1432 आवास बनाने में भी एमडीए के पसीने छूट रहे हैं। वहीं, इन तीनों जगह मूलभूत सुविधाओं के लिए शासन ने 18 करोड़ रुपये देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
लोहियानगर के आवासों पर चुप्पी
लोहियानगर में जर्जर हाल में पहुंचे 300 से ज्यादा आवासों का अमर उजाला ने खुलासा किया था। एमडीए सचिव प्रवीणा ने अधिशासी अभियंता अरुण शर्मा को मुआयना करने के निर्देश दिए थे। लेकिन तीन दिन बाद भी सब मौन हैं। एकतरफ आवास योजना में पाई-पाई को भटक रहे हैं तो दूसरी ओर बनकर खड़े आवासों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना; तीन भाग में बनाए जाने थे आवास
कुल आवास - 616
अनुमानित लागत - 27 करोड़ 27 लाख 80 हजार
कुल आवास - 432
अनुमानित लागत - 19 करोड़ 13 लाख
कुल आवास - 384
अनुमानित लागत - 17 करोड़ 45 हजार
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/