Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pledges are being planted on the banks of the Ganges, manure is being used

Meerut News: गंगा किनारे लगाई जा रही प्लेज, हो रहा खाद का प्रयोग

Wed, 11 Jan 2023 09:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
Pledges are being planted on the banks of the Ganges, manure is being used
गंगा किनारे लगाई जा रही प्लेज, हो रहा खाद का प्रयोग
विज्ञापन

हस्तिनापुर। सरकार द्वारा करोड़ों रुपये खर्च कर गंगा को साफ स्वच्छ बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान नमामि गंगे को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने गंगा किनारे प्लेज लगाने पर प्रतिबंध लगाया है। प्रतिबंध के बावजूद गंगा किनारे पर धड़ल्ले से सब्जियां उगाई जा रही हैं।
नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत गंगा को साफ स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने के लिए सरकार ने हस्तिनापुर में कई बड़ी परियोजनाओं को धरातल पर उतारा है, जिसमें डॉल्फिन, घड़ियाल, मगरमच्छ और कछुआ परियोजना आदि शामिल है। वन विभाग के अधिकारी समय-समय पर गंगा को साफ स्वच्छ बनाए रखने के लिए कछुओं की हेजरी भी गंगा में छोड़ते हैं। वहीं कुछ लोग गंगा को प्रदूषित करने के लिए प्लेज में की जा रही खेती में अंधाधुंध रासायनिक दवाइयों का प्रयोग करते हैं, जिससे जलीय जीवों की जान को खतरा रहता है। वन विभाग के अधिकारियों ने गंगा किनारों पर प्लेज लगाना प्रतिबंधित किया है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय रेंजर नवरत्न सिंह ने कुछ दिन पूर्व भीमकुंड गंगा घाट पर जाकर प्लेज लगाने वाले लोगों को चेतावनी दी थी, परंतु वन विभाग के अधिकारियों की चेतावनी को दरकिनार कर धड़ल्ले से फतेहपुर प्रेम गांव से लेकर मखदूमपुर गंगा घाट तक गंगा के किनारों पर प्लेज में खेती की जा रही है। वन विभाग के अधिकारी प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर कोई अंकुश लगता नजर नहीं आ रहा है। जिससे सरकार के करोड़ों रुपये खर्च कर चलाए गए नमामि गंगे अभियान पर संकट के बादल मंडराते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई परियोजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च
नमामि गंगे परियोजना के साथ-साथ डॉल्फिन, कछुआ, घड़ियाल आदि कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं सेंक्चुअरि क्षेत्र में चलाई गई हैं। जिनकी सुरक्षा करना वन विभाग और विश्व प्रकृति निधि के अधिकारियों की जिम्मेदारी है, परंतु गंगा किनारे पर लगाई जा रही प्लेज में केमिकल युक्त और सड़ी गली खाद के प्रयोग से जलीय जीवों का जीवन संकट में है। उसके बाद भी अधिकारियों का ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed