फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pledged to make Ganga clean and clean

गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाने का संकल्प लिया

Mon, 01 Mar 2021 01:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Pledged to make Ganga clean and clean
गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाने का संकल्प लिया
विज्ञापन

हस्तिनापुर। पतित पावनी गंगा को निर्मल और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहयोग से शुरू की गई गंगे च यमुने संरक्षण यात्रा शनिवार को क्षेत्र में पहुंची थी। रविवार को मखदुमपुर गंगा घाट पर पूजा के बाद यात्रा की आगे की ओर प्रस्थान कर गई। यात्रा का कई स्थानों पर स्वागत किया गया।
यात्रा की शुरुआत 25 फरवरी को तीर्थधाम शुक्रताल मुजफ्फरनगर से हुई थी और यह यात्रा बुलंदशहर के नरोरा बैराज तक जाएगी। रात्रि में कस्बे में ठहराव के बाद रविवार को गंगे च यमुने संरक्षण यात्रा ऐतिहासिक नगरी से मखदुमपुर गंगा घाट पर पहुंची। यहां स्वयंसेवकों ने पौधरोपण किया। वहीं, गंगा में फैली गंदगी को बाहर निकाला गया। गंगा को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। इसके बाद गांव चेतावाला, दूधली, बस्तोरा नारंग, मखदुमपुर आदि गांव में ग्रामीणों ने फूल बरसाकर गंगा यात्रा का स्वागत किया। कई जगहों पर संकल्प सभा भी आयोजित की गई, जिसमें लोगों को गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने का संकल्प दिलाया गया। मखदुमपुर गंगा घाट पर हवन यज्ञ किया गया। आचार्य हरिओम शर्मा ने सभी क्रियाएं संपन्न कराई। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इसके बाद गंगा यात्रा मवाना के रास्ते आगे की ओर प्रस्थान कर गई।
विज्ञापन

इस मौके पर विद्यासागर जैन, मुकेश ठाकुर, अनुज शर्मा, रविंद्र कुमार, कमल त्यागी, गौरव गुर्जर, सुशील कुमार, सूरज सोनी, सोमनाथ पपनेजा, जयप्रकाश चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed