फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pledged for five changes in society

Meerut News: समाज में पंच परिवर्तन का संकल्प दिलाया

Fri, 16 Jan 2026 06:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
Pledged for five changes in society
आकांक्षा कालोनी में आयोजित हिंदू सम्मेलन में विचार रखते वक्ता। (मवाना)
- आरएसएस के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हिंदू सम्मेलन का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना (मेरठ)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हिंदू सम्मेलन कराया गया। इसमें वक्ताओं ने समाज में पंच परिवर्तन का संकल्प दिलाया। सम्मेलन में वक्ताओं ने संघ की शताब्दी वर्ष की यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला।
आकांक्षा कुंज पार्क में हुए सम्मेलन में अतिथियों को भगवान श्रीराम का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य वक्ता विद्यासागर जैन ने संघ की 100 वर्ष की यात्रा में आई कठिनाइयों और कठिन परिस्थितियों में किए गए कार्यों के बारे में बताया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संघ पर कई बार प्रतिबंध लगे लेकिन इसका कार्य कभी रुका नहीं। उन्होंने जोर देकर कहा कि छोटे बच्चे शाखाओं के माध्यम से संस्कार सीखते हैं और इन्हीं संस्कारों के कारण संघ की 100 वर्ष की यात्रा संभव हुई है। इस दौरान संघ ने पंच परिवर्तन के माध्यम से सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी और नागरिक कर्तव्य जैसे पांच विषयों को समाज में अपनाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि गोपाल महाराज ने हिंदुओं को एक मंच पर आकर जाति-वर्ग से ऊपर उठकर सनातनी भाव से एकजुट होने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सुरेंद्र रस्तोगी, सतीश रस्तोगी, श्यामलाल गुप्ता, विपुल गोयल, सतेंद्र जैन, देवेंद्र चौधरी, डॉक्टर सीता शर्मा, प्रीति अंजलि सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed