फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pledge to save the earth by conserving soil

Meerut News: मृदा संरक्षण कर धरती को बचाने का संकल्प लिया

Fri, 05 Dec 2025 08:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 08:48 PM IST
विज्ञापन
Pledge to save the earth by conserving soil
सरधना। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में राष्ट्रीय मृदा दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। संस्था
सरधना। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय मृदा दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम कृषि विभाग के सहयोग से संपन्न हुआ। विद्यार्थियों ने मृदा संरक्षण के महत्व पर संदेश देते हुए धरती को बचाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

छात्रा राजश्री व यशवी सोम ने प्रार्थना सभा में मृदा संरक्षण से जुड़े विचार प्रभावी रूप से प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की प्रभारी आकांक्षा भटनागर ने कहा कि स्वस्थ मिट्टी ही स्वस्थ धरती का आधार है और खाद्य सुरक्षा का मूल स्रोत भी। उन्होंने बताया कि मानव और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखने में मिट्टी की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मृदा संरक्षण न केवल वर्तमान बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी अनिवार्य है। आकांक्षा भटनागर ने विद्यार्थियों को मृदा क्षरण, रासायनिक खाद के दुष्प्रभाव, जैविक खाद और प्राकृतिक खेती जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. महेश कुमार ने भी विद्यार्थियों को मृदा संरक्षण की आवश्यकता और पर्यावरणीय संतुलन के महत्व पर मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम के आयोजन में कृषि विभाग से मदन शर्मा, मानव माथुर व नीतू सिंह का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed