फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pledge to discharge non-partisan duties

बिना पक्षपात कर्तव्यों के निर्वहन की ली शपथ

Wed, 26 May 2021 02:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 02:45 AM IST
विज्ञापन
Pledge to discharge non-partisan duties
बिना पक्षपात कर्तव्यों के निर्वहन की ली शपथ
विज्ञापन

मवाना/हस्तिनापुर/ दौराला/परीक्षितगढ़। ब्लॉक मवाना में खंड विकास अधिकारी ने 13 गांवों के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों तथा 222 ग्राम पंचायत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। छह गांवों के ग्राम प्रधानों को बुधवार को शपथ दिलाई जाएगी।
मंगलवार को निलौहा, बिसौला, गगसौना, पिलौना, सनौता, नंगला हरेरू, बातनौर, गड़ीना, मंदवाड़ी, कुंडा, बहजादका, जंधेडी व खालिदपुर के ग्राम प्रधानों को सुबह 10 बजे तथा दोपहर एक बजे शपथ दिलाई गई। इन ग्राम प्रधानों के साथ इन गांवों के ग्राम पंचायत सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई है। एडीओ पंचायत प्रदीप कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नैडू, दांदूपुर, नंगला काटर, बडा गांव, अकूरपुर सादात, तखावली के ग्राम प्रधानों तथा ग्राम पंचायत सदस्यों को बुधवार को शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, हस्तिनापुर में 16 ग्राम प्रधानों को तहसीलदार अजय कुमार उपाध्याय ने बिना पक्षपात कर्तव्यों के निर्वहन की शपथ दिलाई। बुधवार को 9 ग्राम प्रधान शपथ लेंगे। वहीं ब्लॉक के 17 ग्राम प्रधान कोरम पूर्ण नहीं हो पाने के चलते शपथ ग्रहण नहीं कर पाएंगे। खंड विकास अधिकारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि ग्राम प्रधानों के सहयोग के लिए कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए 27 मई को खुले स्थान पर बैठक होगी। वहीं दौराला में बीडीओ डॉ. साजिद अहमद ने 23 ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई गई। 22 ग्राम प्रधान कोरम पूरा नहीं होने के चलते शपथ नहीं ले पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षितगढ़ ब्लॉक 28 ग्राम प्रधानों को खंड़ विकास अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने शपथ दिलाई। 14 ग्राम प्रधानों व सदस्यों को बुधवार को शपथ दिलाई जाएगी।
इस दौरान एडीओ पंचायत बाबू राम नागर, ग्राम विकास अधिकारी रिनीत कुमार, दीपक कुमार, आजम खां परवेज, अनीस अहमद, पवन कुुमार, प्रेमचंद, अभिषेक, अमित कुमार, मोहनपाल आदि मौजूद रहे।
प्रधानों ने ब्लॉक मुख्यालय पर ली शपथ
सरधना/रोहटा/जानीखुर्द/खरखौदा/सरूरपुर। ब्लॉक मुख्यालय से नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों को ऑनलाइन शपथ दिलाई गई। सरधना में मंगलवार को 20 ग्राम प्रधानों को बीडीओ सुनीत कुमार भाटी ने शपथ दिलाई। आठ प्रधानों को बुधवार को शपथ दिलाई जाएगी।
रोहटा ब्लॉक में सात ग्राम प्रधानों को बीडीओ राजीव वर्मा ने शपथ दिलाई। बुधवार को पांच ग्राम पंचायत रोहटा, जटोला, गोविंदपुर उर्फ घसोली, इदरीसपुर व डालमपुर आदि गांवों के प्रधानों व सदस्यों को शपथ दिलाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
जानीखुर्द में 24 ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई गई। ब्लॉक की 20 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्य कम होने के चलते शपथ ग्रहण समारोह नहीं किया गया।
वहीं, खरखौदा में तहसीलदार मेरठ शिल्पा एरोन ने 17 ग्राम प्रधान व 266 ग्राम पंचायत सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सरूरपुर में 17 ग्राम प्रधानों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। 10 ग्राम प्रधान कोरम पूरा नहीं होने के चलते शपथ नहीं ले पाए।

माछरा ब्लॉक से 22 ग्राम प्रधानों को बीडीओ गोपाल गोयल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। 13 ग्राम प्रधान बुधवार को शपथ लेंगे। सात ग्राम प्रधान कोरम पूरा नहीं होने के कारण शपथ ग्रहण नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed