फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Players won medals in archery

Meerut News: खिलाड़ियों ने तीरंदाजी में जीते पदक

Fri, 21 Nov 2025 08:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 08:09 PM IST
विज्ञापन
Players won medals in archery
मेरठ। बीआईटी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय तीरंदाज़ी प्रतियोगिता में सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पांच स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक अपने नाम किए। व्यक्तिगत और टीम दोनों वर्गों में बच्चों ने बाजी मारी और जिले में नंबर-वन का खिताब हासिल किया। अंडर-10 गर्ल्स वर्ग में आराध्या ने पैरा कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीता। वैष्णवी ने भी स्वर्ण, अंशी पराशर ने रजत और स्नेहा सिंह को कांस्य पदक मिला। सब जूनियर बॉय्ज में प्रतीक शर्मा ने स्वर्ण और आयुष यादव ने रजत पदक जीता। सब जूनियर गर्ल्स टीम (अंशी पराशर, गार्गी, स्नेहा सिंह, वैष्णवी) ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अंडर-13 बॉय्ज टीम (अवलिक्ष, रुद्रांश शर्मा, आराध्या जोशी) और अंडर-15 बॉय्ज टीम (उत्कर्ष शुक्ला, अवध जोशी, रुद्रांश शर्मा, केशव सैनी) ने शानदार तालमेल दिखाते हुए रजत पदक हासिल किए। प्रधानाचार्य डॉ. रश्मि मिश्रा व प्रबंधक अनुज शर्मा ने विजेताओं को शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed