फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Players took to the sports field; the Vice-Chancellor boosted their morale.

Meerut News: खेल मैदान में उतरे खिलाड़ी, कुलपति ने बढ़ाया हौसला

Tue, 25 Aug 2026 07:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 25 Aug 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
Players took to the sports field; the Vice-Chancellor boosted their morale.
वाकाथॉन, दौड़, बैडमिंटन और साइकिल रेस का आयोजन
विज्ञापन

मेरठ। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय का खेल परिसर मंगलवार को खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों की गतिविधियों से गुलजार रहा।वाकाथॉन, 100 मीटर और 400 मीटर दौड़, बैडमिंटन, साइकिल रेस और योग जैसी गतिविधियां कराई गईं। कुलपति ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेंद्र तोमर और प्रो. बीरपाल के साथ बैडमिंटन खेलकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला स्वयं विद्यार्थियों और कर्मचारियों के साथ वाकाथॉन में शामिल हुईं। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेलों को स्वस्थ जीवनशैली का अहम हिस्सा बताया। खेल परिसर में सुबह से ही दौड़ और अन्य गतिविधियों को लेकर विद्यार्थियों में खास उत्साह नजर आया। 100 और 400 मीटर दौड़ में प्रतिभागियों ने अपनी गति और दमखम दिखाया, जबकि साइकिल रेस में भी खिलाड़ियों ने जोश के साथ हिस्सा लिया।
विज्ञापन

योग के माध्यम से प्रतिभागियों को शारीरिक और मानसिक फिटनेस का संदेश दिया गया। मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर आयोजित गतिविधियों के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उपकुलसचिव सत्यप्रकाश, प्रो. दुष्यंत चौहान, प्रो. अरुण कुमार सिरोही, डॉ. ओमपाल शास्त्री, डॉ. नवज्योति, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. वर्षा गौतम, डॉ. शशि भारती, मनोज त्यागी सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed