फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Players practiced for the school cricket tournament.

Meerut News: स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों ने किया अभ्यास

Mon, 28 Sep 2026 06:15 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 28 Sep 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
Players practiced for the school cricket tournament.
ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में कैंप का आयोजन
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में 12 अक्तूबर से शुरू हो रहे प्रथम ऑल इंडिया चौधरी नरेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर सोमवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में कैंप लगाया गया। इसमें टूर्नामेंट में भाग ले रही टीम के खिलाड़ियों को अभ्यास कराया गया। बच्चों ने कैंप में बल्लेबाजी, गेंदबाजी, क्षेत्ररक्षण का अभ्यास किया।

क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल के सह-संस्थापक चौधरी नरेंद्र सिंह की स्मृति में आयोजित यह टूर्नामेंट आईपीएल की तर्ज पर रंगीन पोशाक (रंगीन किट) में खेला जाएगा। स्कूल क्रिकेट को बढ़ावा दिए जाने के उद्देश्य से यह टूर्नामेंट कराया जा रहा है। इसमें तीन आयु वर्गों में लीग आधार पर टीम प्रतिभाग करेंगी। पहला वर्ग 10 से 13 वर्ष के बीच है। इसमें गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल (दिल्ली रोड), ऋषभ एकेडमी स्कूल, कुसुम पब्लिक स्कूल, रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल, ट्रांसलम इंटरनेशनल स्कूल तथा गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल की टीमें भाग ले रही हैं। दूसरा वर्ग 14 से 15 वर्ष के बीच है। इसमें कुसुम पब्लिक स्कूल (दशरथपुर सकोती), केएनजी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, ऋषभ एकेडमी स्कूल, रशीद एकेडमी स्कूल, राधा गोविंद पब्लिक स्कूल और जेएमएस वर्ल्ड स्कूल (हापुड़) की टीम प्रतिभाग कर रही हैं। तीसरा वर्ग 16 से 18 वर्ष तक रहेगा। उन्होंने बताया कि सोमवार को 10 से 13 वर्ष के बच्चों के लिए कैंप लगाया गया। इस दौरान 50 से अधिक क्रिकेटर कैंप में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed