फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Players of Meerut won medals in athletics competition

Meerut News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मेरठ के खिलाड़ियों ने जीते पदक

Sat, 15 Nov 2025 02:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Players of Meerut won medals in athletics competition
मेरठ। प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 13 से 14 नवंबर तक वाराणसी में किया गया। प्रतियोगिता में दूसरे दिन शुक्रवार को मेरठ के खिलाड़ियों ने तीन पदक जीते। इसमें अभिनव गुर्जर ने ट्रिपल जंप में 13.30 मीटर की दूरी तय कर प्रथम स्थान प्राप्त किया और स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

शक्ति कुमार ने 13 मीटर की दूरी तय कर दूसरा स्थान प्राप्त किया और रजत पदक जीता। सत्यम ने हाई जंप में 1.75 मीटर कूद करके तीसरा स्थान प्राप्त किया और कांस्य पदक जीता। तीनों खिलाड़ी यहां मेरठ में कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में एथलेटिक कोच गौरव त्यागी से प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन

खिलाड़ियों के पदक प्राप्त करने पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव, उत्तर प्रदेश एथलेटिक संघ के अध्यक्ष आशुतोष भल्ला, जिला एथलेटिक संघ के सचिव अनु कुमार, अब्दुल अहद, रामचंद्र सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed