फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Players performence chart in up

यूपी में खिलाड़ियों का बनेगा परफार्मेंस चार्ट

Fri, 30 Oct 2015 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 30 Oct 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
Players performence chart in up

प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण ने कहा कि प्रदेश के सभी स्पोर्ट्स हॉस्टल समेत सरकारी स्टेडियमों में प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों का प्रत्येक माह परफार्मेंस चार्ट बनेगा। खिलाड़ी के प्रदर्शन न करने पर उसके कोच की जवाबदेही होगी।

विज्ञापन


कैलाश प्रकाश स्टेडियम में प्रदेश के राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार धनराशि के चेक वितरित करने पहुंची प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण डॉ. अनीता भटनागर जैन ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री खेलों को बढ़ावा दे रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे में प्रदेश के स्पोर्ट्स कॉलेज, हास्टल और सरकारी स्टेडियमों में प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी नजर रखी जाएगी। कोचों को भी आधुनिक ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी जिस तरह का प्रदर्शन करेगा। उसकी जवाबदेही कोचों की होगी। कोचों को बताना होगा कि खिलाड़ी पदक जीतने से क्यों चूक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सत्र के  शुरूआत में ही कोच को बताना होगा कि वह सत्र के दौरान खिलाड़ियों को किस तरह तैयार करेंगे। इसी आधार पर खिलाड़ियों को साल भर तक तैयार करना होगा। जिसका मूल्यांकन प्रत्येक माह होगा। मेरठ में क्रिकेट, बाक्सिंग, कुश्ती के खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन पर कहा कि हास्टल में प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ी को तीन साल में नेशनल खेलना चाहिए। अगर किसी भी हास्टल में ऐसा नहीं है तो उनके कोच से बात की जाएगी।


उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने पुरस्कार धनराशि बढ़ाई है। वहीं राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को समय से पुरस्कार राशि का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कोच और खिलाड़ियों को अनुशासन में रहकर खेल भावना से आगे बढ़ने की सलाह दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed