{"_id":"6964e729a1485da52e07e4ff","slug":"players-honored-for-winning-medals-in-nepal-on-youth-day-meerut-news-c-42-1-smrt1030-105092-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: युवा दिवस पर नेपाल में पदक जीतने पर खिलाड़ी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: युवा दिवस पर नेपाल में पदक जीतने पर खिलाड़ी सम्मानित
विज्ञापन
दौराला - श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज में युवा दिवस पर खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज मटौर में राष्ट्रीय युवा दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. दीपक थापन ने स्वामी विवेकानंद के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। नेपाल में आयोजित एथलेटिक्स मीट में विद्यालय की चार छात्राओं ने स्वर्ण पदक जीता, जिनमें कक्षा आठवीं की राधिका, कक्षा 10वीं की राशि, कक्षा 12वीं की साक्षी व रेशमा रही।
प्रधानाचार्य डॉ. नीरा तोमर ने छात्राओं को शॉल, पुष्प गुच्छ व स्टेशनरी देकर सम्मानित किया। युवा दिवस के कार्यक्रम में निबंध और भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कक्षा 12वीं की अंशी प्रथम, कक्षा 11वीं की इकरा द्वितीय, सौम्या तृतीय स्थान पर रही। निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 12वीं की तुलसी ने प्रथम, कक्षा 11वीं की सौम्या ने द्वितीय, महिमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
उन्होंने छात्राओं के समक्ष विवेकानंद के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका मानना था कि कमजोर शरीर और कमजोर मन से राष्ट्रीय निर्माण संभव नहीं है, इसलिए हर व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना आवश्यक है। इस दौरान डॉ. श्वेता राणा, सुनीता, डॉ. स्नेहलता, डॉ. निशा, ममता, कल्पना, शालिनी, सुमन, सोनम, वैशाली आदि मौजूद रहे।