फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Players from Meerut won medals in the Karate competition.

Meerut News: बाल विवाह के दुष्परिणामों पर किया जागरूक

Mon, 05 Jan 2026 06:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 05 Jan 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
Players from Meerut won medals in the Karate competition.
मेरठ। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत सारथी सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने सोमवार को कंकरखेड़ा में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान सभी को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

सोसाइटी की अध्यक्ष कल्पना पांडेय ने उपस्थित महिलाओं को बाल विवाह के कानूनी पहलुओं के बारे में समझाया। उन्होंने बताया कि बाल विवाह एक गंभीर अपराध है, जिसके लिए सजा का भी प्रावधान है। सभी को शपथ दिलाई गई कि वे न तो स्वयं बाल विवाह को बढ़ावा देंगे और न ही किसी को ऐसा करने देंगे। साथ ही, यदि कहीं भी ऐसी गतिविधि संज्ञान में आती है, तो तत्काल संस्था या पुलिस को सूचित करेंगे। संस्था की ओर से सुमन शुक्ला और सचिव अशोक शर्मा भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed