{"_id":"691db4defc8f80e5f105f443","slug":"players-from-meerut-won-five-medals-in-the-karate-competition-meerut-news-c-72-1-mct1009-144155-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कराटे प्रतियोगिता में मेरठ के खिलाड़ियों ने जीते पांच पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कराटे प्रतियोगिता में मेरठ के खिलाड़ियों ने जीते पांच पदक
विज्ञापन
मेरठ। शोतो-काई कराटे फैडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से रॉयल चैलेंज कराटे कप का आयोजन नोएडा में किया गया। प्रतियोगिता में मेरठ के कराटे खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण और पांच रजत पदक जीते।
प्रतियोगिता में ब्रह्मपुरी स्थित रॉयल चैंपियंस कराटे एकेडमी व एस्ट्रोन कराटे एकेडमी के खिलाड़ियों ने भी भाग लिया। बालिका वर्ग में मणिकर्णिका, आध्या शर्मा ,स्वाति ने स्वर्ण पदक, निरवी अग्रवाल, विधि राजपूत, वंशिका ने रजत पदक जीता। बालक वर्ग में निमित गुप्ता ने एक स्वर्ण, एक रजत पदक जीता। संयम कुमार ने एक स्वर्ण पदक और देव चौधरी ने एक रजत पदक प्राप्त किया। प्रशिक्षक शिहान अमित गुप्ता ने सभी खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।
इस मौके पर जिला मेरठ ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पवन गोयल ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश आदि राज्यों से लगभग 700 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।