{"_id":"6afc55e8155a26672d0e96e2","slug":"players-from-meerut-division-will-showcase-their-strength-in-womens-kabaddi-meerut-news-c-72-1-mct1016-162879-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: महिला कबड्डी में दम दिखाएंगी मेरठ मंडल की खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: महिला कबड्डी में दम दिखाएंगी मेरठ मंडल की खिलाड़ी
विज्ञापन
- 19 से 21 नवंबर तक अमरोहा में होगा मुकाबला, 14 खिलाड़ियों की टीम घोषित
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता में मेरठ मंडल की टीम भी दमखम दिखाएगी। 19 से 21 नवंबर तक अमरोहा के स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाली प्रतियोगिता के लिए मेरठ मंडल की 14 सदस्यीय टीम घोषित कर दी गई है। टीम में मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर और बुलंदशहर की खिलाड़ियों को जगह मिली है। इसके अलावा दो खिलाड़ियों को आरक्षित रखा गया है।
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी की ओर से जारी पत्र के अनुसार टीम में निशा जैनान, मीनाक्षी, परी, शगुन कुमारी, संजना, दिव्या उज्ज्वल, मुस्कान गौतम, प्रियंका, अंशु, शिवानी शर्मा, श्वेता, हिमांशी सैनी, प्रिया और अंशु को शामिल किया गया है। आरक्षित खिलाड़ियों में पूजा रानी और शिखा को रखा गया है। टीम मैनेजर की जिम्मेदारी अनिल कुमार को सौंपी गई है।