फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Players from Meerut and Bulandshahr dominate the Meerut division hockey team

Meerut News: मेरठ मंडल की हॉकी टीम में मेरठ और बुलंदशहर के खिलाड़ियों का दबदबा

Mon, 05 Jan 2026 05:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 05 Jan 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
Players from Meerut and Bulandshahr dominate the Meerut division hockey team
सात से स्पोर्टस स्टेडियम में शुरू हो रही प्रदेशस्तरीय महिला सब जूनियर हाॅकी प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन
विज्ञापन

-सोमवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए ट्रायल
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। प्रदेशस्तरीय सब जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 7 जनवरी से मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जा रहा है। प्रतियोगिता को लेकर सोमवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय ट्रायल के बाद मेरठ मंडल की टीम का चयन किया गया। ट्रायल के बाद चुनी गई टीम में मेरठ और बुलंदशहर की महिला हॉकी खिलाड़ियों ने सबसे अधिक जगह बनाई। एक गाजियाबाद की खिलाड़ी का चयन किया गया। आज सभी टीम मेरठ पहुंच जाएंगी।
प्रतियोगिता को लेकर सुबह 11 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय ट्रायल हुए। इस दौरान गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, मेरठ और बागपत के खिलाड़ी शामिल हुए। ट्रायल के बाद चुनी गई टीम में बुलंदशहर से पायल लोधी, नंदनी कुमारी, राजबाला, योगिता, दीक्षा, वर्षा का चयन किया गया। इसके अलावा मेरठ से इशिका, सुषमा, तुलसी, ईशिका गोयल, प्रांजल, रिया चौधरी, आराध्या शर्मा, साक्षी रानी, आस्था द्विवेदी का चयन किया गया। गाजियाबाद से दृष्टि चावला को शामिल किया गया। इसके अलवा अक्षरा और दिया को आरक्षित खिलाड़ियों में रखा गया।
विज्ञापन


18 मंडल की टीमों के 200 से अधिक महिला खिलाड़ी शामिल होंगी
महिला हॉकी प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में पूरी तैयारी कर ली गई हैं। प्रतियोगिता में मेरठ मंडल समेत 18 मंडल की टीम प्रतिभाग करेंगी। इसमें 200 से अधिक महिला खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगी। मेरठ, सहारनपुर, लखनऊ, कानपुर, अलीगढ़, हाथरस, बरेली, प्रयागराज समेत सभी मंडल की टीम आज मेरठ पहुंच जाएंगी। सभी खिलाड़ियों के रहने व खाने की व्यवस्था स्पोर्ट्स स्टेडियम में की गई है। शूटिंग रेंज की नई बिल्डिंग को भी खिलाड़ियों के लिए खोल दिया गया है। इसके अलावा स्पोर्ट्स हॉस्टल में भी पूरी तैयारी कर ली गई है। स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्थित एस्ट्रोटर्फ मैदान पर सभी प्रतियोगिताएं होंगी। जिसके चलते मैदान को भी तैयार कर दिया है। कई वर्षों के बाद मेरठ में हॉकी स्टेट होने जा रही है जिसके चलते सभी तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed