फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Players displayed their prowess at the sports competition held at the upper primary school.

Meerut News: उच्च प्राथमिक विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Tue, 06 Oct 2026 09:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 09:02 PM IST
विज्ञापन
Players displayed their prowess at the sports competition held at the upper primary school.
उच्च प्राथमिक विद्यालय रहदरा में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत खिलाड़ियों का परिचय प्राप
माछरा। बीआरसी माछरा के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय रहदरा के प्रांगण में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों रहदरा, बड़ागांव, कैलीरामपुर, कुंआखेड़ा, गोविंदपुरी के प्राथमिक व जूनियर स्तर के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर बालक वर्ग श्रेणी में 100 मीटर दौड़ में बड़ागांव के सादू प्रथम और आहिल बड़ागांव द्वितीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में गोविंदपुरी का दबदबा रहा, जिसमें मुकुल प्रथम और प्रिंस द्वितीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में रहदरा के शादाब ने प्रथम और अंकुश ने दूसरा स्थान हासिल कर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में रहदरा की संजना ने प्रथम और साक्षी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में संजना रहदरा पहले और गोविंदपुरी की अवनी दूसरे स्थान पर रही। लंबी कूद में रहदरा की निक्की ने प्रथम तथा स्वाति ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

जूनियर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में रहदरा के दीपक प्रथम तथा कैलीरामपुर के विशु द्वितीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में कैलीरामपुर के कन्हैया ने पहला और लक्ष्य ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं लंबी कूद में रहदरा के दीपक ने बाजी मारते हुए प्रथम और लक्ष्य रहदरा द्वितीय स्थान पर रहे। जूनियर बालिका वर्ग में रहदरा की सुहानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बड़ागांव की जियाना दूसरे स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में सुहानी रहदरा ने शानदार प्रदर्शन दोहराते हुए पहला स्थान पाया और जियाना बड़ागांव द्वितीय स्थान पर रही। लंबी कूद प्रतियोगिता में रहदरा की सांची प्रथम तथा शालिनी द्वितीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में अध्यापक अक्षय शर्मा, भूप सिंह, भावना वशिष्ठ, पंकज, सीमा देवी, जितेंद्र कुमार, अवनीश त्यागी, सुषमा, रजनीश, कुलदीप, अमरदीप, सुशील आदि का संपूर्ण प्रतियोगिता कराने में विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed