{"_id":"69a978d9d8eea2162b062cca","slug":"players-celebrated-holi-at-guru-teg-bahadur-cricket-academy-meerut-news-c-72-1-mct1009-149698-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में खिलाड़ियों ने मनाई होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में खिलाड़ियों ने मनाई होली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी, ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और आईटीआई क्रिकेट एकेडमी की ओर से बृहस्पतिवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी में समारोह हुआ। इसमें तीनों एकेडमियों के खिलाड़ियों ने होली मनाई। केक काटकर और गुलाल लगाकर सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। क्रिकेट कोच अतहर अली और गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल की प्रभा राव एवं सुराकी ने सभी खिलाड़ियों को गुलाल लगाकर होली खेली।
आयोजन सचिव अतहर अली ने बताया कि उत्सव का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों के बीच एकता और सौहार्द को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में तीनों एकेडमियों से काफी संख्या में खिलाड़ियों ने शिरकत की। इस दौरान व्यापारी नेता राजनीश कौशल, राहुल, हिमांशु, पूजा, रजनी, खशबू, कोमल ने सभी क्रिकेट खिलाड़ियों को केक व मिठाई वितरित की।