{"_id":"69a6c9da7980ce1d5f00dcb2","slug":"play-holi-by-applying-oil-on-your-head-and-body-meerut-news-c-72-1-mct1005-149659-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सिर और शरीर पर तेल लगाकर खेलें होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सिर और शरीर पर तेल लगाकर खेलें होली
Tue, 03 Mar 2026 07:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Tue, 03 Mar 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
चिकित्सकों ने रंग खेलते वक्त सावधानी बरतने की दी सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। रंगोत्सव पर रंग खेलते समय सावधानी बरतना बेहद आवश्यक है। डॉक्टरों ने लोगों से इको-फ्रेंडली और प्राकृतिक रंगों से होली खेलने की अपील की है। बाजार में मिलने वाले कई केमिकल युक्त रंग त्वचा, आंखों और बालों के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। चिकित्सकों ने शरीर पर नारियल का तेल और आंखों पर चश्मा लगाकर होली खेलने की सलाह दी है।
डॉक्टरों ने सलाह दी है कि प्राकृतिक गुलाल, चंदन, हल्दी और टेसू के फूलों से बने रंगों का प्रयोग करना स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित रहता है। इन रंगों से त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचता है। अधिक पानी के उपयोग से जहां जल की बर्बादी होती है, वहीं गीले रंग त्वचा पर ज्यादा देर तक चिपके रहते हैं और संक्रमण का खतरा बढ़ाते हैं। पीएल शर्मा अस्पताल के डॉ. रविंद्र कुमार गोयल ने बताया कि रंग खेलने से पहले त्वचा और सिर पर तेल लगा लें। जिससे त्वचा और बाल सुरक्षित रहें। होली टेसू के फूल, चंदन और हर्बल गुलाल से खेलें। साथ ही गुब्बारों से बचें। वो शरीर पर एक-दम पड़ने से शरीर में ट्रामा हो सकता है। शरीर पर नारियल का तेल लगा लें ताकि रंग आसानी से उतर जाए। गुब्बारों के प्रयोग से बचना चाहिए। इससे चोट लग सकती है।