फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Platelets are also dropping minor fever, see a doctor immediately

Meerut News: मामूली बुखार भी गिरा रहे प्लेटलेट्स, तुरंत डॉक्टर को दिखाएं

Fri, 06 Sep 2024 02:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 06 Sep 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Platelets are also dropping minor fever, see a doctor immediately
सहारनपुर। मौसम में बदलाव की वजह से वायरल बुखार ने लोगों को जकड़ लिया है। राजकीय मेडिकल कॉलेज और एसबीडी जिला अस्पताल में रोजाना 400 से अधिक मरीज वायरल बुखार के पहुंच रहे हैं। इनमें से अधिकांश मामलों में मरीज की प्लेटलेट्स कम मिली है। ऐसे में ब्लड बैंकों में खून की मांग बढ़ गई है।
विज्ञापन

इन दिनों वायरल बुखार ने लोगों को परेशान कर रखा है। वायरल बुखार के बीच डेंगू ने भी दस्तक दे दी है। दो मामले डेंगू मिल चुके हैं, जो महानगर में नेहरू नगर व सरसावा में कुंडा गांव के रहने वाले हैं। इन दोनों का इलाज चल रहा है। मौसम में बदलाव के चलते राजकीय मेडिकल कॉलेज व एसबीडी जिला अस्पताल की ओपीडी में बढ़ी है। एसबीडी जिला अस्पताल की बात करें तो बुधवार को ओपीडी में 790 मरीज चिकित्सकों को दिखाने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ओपीडी में 1019 मरीज आए। इनमें अधिकांश मरीज वायरल बुखार के आए। चिकित्सक बुखार के मरीजों की डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया की जांच करा रहे हैं। इसी वजह से अस्पताल की पैथोलॉजी में भी जांच का आंकड़ा बढ़ गया है। बुखार में प्लेटलेट्स कम हो रही है। मरीजों के तीमारदार प्लेटलेट्स लेने के लिए ब्लड बैंक पहुंच रहे। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. अनिल वोहरा ने बताया कि बदलते मौसम में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
-- यह बरतें सावधानी
- बाहर का खुला खाना खाने से बचें।
- उबला पानी ठंडा कर पीएं।
- घर में पानी जमा न होने दें।
- मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी लगाएं।
- पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें, ताकि मच्छर हमला न करें।
- लगातार बुखार आने पर चिकित्सक से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed