Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Plastic is harmful for the earth: Dr. Pooja Rai

अल्जाइमर में याददाशत पर पड़ता है असर : प्रियंका

Tue, 23 Sep 2025 07:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 07:14 PM IST
विज्ञापन
Plastic is harmful for the earth: Dr. Pooja Rai
मेरठ। आरजीपीजी कॉलेज में मंगलवार को विश्व अल्जाइमर दिवस पर बी वॉक एप्लाइड क्लिनिकल साइकोलॉजी विभाग ने छात्राओं के साथ वार्ता आयोजित की। वार्ता का उद्देश्य अल्जाइमर रोग के बारे में छात्राओं को बताना रहा। वार्ता का आयोजन शिवानी तेवतिया और अम्मार फातिमा ने किया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता मनोविज्ञान विभाग में असिस्टेंट प्रो. प्रियंका यादव रहीं।
विज्ञापन

डॉ. प्रियंका यादव ने छात्राओं को बताया कि अल्जाइमर एक मस्तिष्क संबंधी रोग है। जिसमें व्यक्ति की याददाश्त, सोचने की क्षमता और दिनभर काम करने की योग्यता धीरे-धीरे प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि रोग से पीड़ित व्यक्तियों को परिवार और दोस्तों की जरूरत होती है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. प्रियंका यादव ने मेंटल हेल्थ और डिमेंशिया के बीच का संबंध बताया। उन्होंने कहा कि तनाव और अवसाद अल्जाइमर के लक्षणों को और गंभीर बना सकते हैं। आयोजन में प्राचार्या प्रो. निवेदिता मलिक ने कहा कि आज के समय में अल्जाइमर जैसे रोग पर जागरूकता फैलाना बहुत जरूरी है। बी वॉक विभाग की कोऑर्डिनेटर और मनोविज्ञान विभाग प्रभारी प्रो. नीलम सिंह उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed