फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Plastic-free city rally appeals to citizens for cleanliness

Meerut News: प्लास्टिक मुक्त शहर रैली में नागरिकों से स्वच्छता की अपील

Tue, 23 Sep 2025 07:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 07:58 PM IST
विज्ञापन
Plastic-free city rally appeals to citizens for cleanliness
सरधना। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मंगलवार को नगर पालिका द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य नगरवासियों को सिंगल यूज्ड प्लास्टिक के दुष्परिणामों से अवगत कराना और प्लास्टिक मुक्त शहर की ओर प्रेरित करना रहा।
विज्ञापन

रैली का नेतृत्व चेयरपर्सन सबीला बेगम किया ईओ दीपिका शुक्ला के निर्देशन में रैली नगर पालिका कार्यालय से प्रारंभ होकर देवी मंदिर तक निकाली गई। इसमें नागरिकों, जनप्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूहों के सदस्य और संत जोसेफ गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने हिस्सा लिया। हाथों में जागरूकता से जुड़े स्लोगन और बैनर लिए छात्राओं व प्रतिभागियों ने लोगों को प्लास्टिक त्यागने और कपड़े-जूट के थैले अपनाने का संदेश दिया। देवी मंदिर पर रैली का समापन कर नगर पालिका द्वारा कैंप लगाया गया। इसमें आमजन को सिंगल यूज्ड प्लास्टिक के पर्यावरण और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर शाहवेज अंसारी, सभासद शहजाद सितारा, खालिद अंसारी, शाहिद मलिक, पिंकी सोम, विमला अरोड़ा, गीता कश्यप, शालिनी सैनी, प्रेमलता सक्सेना, उमा त्यागी, इंदिरा जाटव, शिवानी शर्मा, अजमत सुल्तान, आस्था छाबड़ा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed