{"_id":"58a344fb4f1c1b110dd84603","slug":"plan-taiyaar-sheher-ke-13-chorahe-banege-aadarsh","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लान तैयार, शहर के 13 चौराहे बनेंगे आदर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लान तैयार, शहर के 13 चौराहे बनेंगे आदर्श
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Wed, 15 Feb 2017 11:12 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के 13 चौराहे आदर्श बनाए जाएंगे। यहां ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। मंगलवार को बचत भवन में आयोजित बैठक में डीएम ने कार्य योजना पर चर्चा की। उन्हें शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए भी सुझाव दिए। बुधवार से एनसीसी कैडेट और एनएसएस के छात्र शहर की ट्रैफिक व्यवस्था संभालेंगे। जब तक शहर में फोर्स नहीं आती तब तक यही व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि 13 व्यस्ततम चौराहों पर पीक आवर्स में दोपहर 12 बजे 3 बजे तक और शाम 5 बजे से 7 बजे तक अलग से व्यवस्था बनाई जाएगी। यातायात व्यवस्था स्वैच्छिक कार्यकर्ताओं, एनसीसी कैडेट, एनएसएस के छात्र, विद्यालयों के रोड सेफ्टी क्लब, एमसीएमआई, विभिन्न विद्यालयों व नागरिक सुरक्षा कोर के स्वैच्छिक कार्यकर्ताओं द्वारा संभाली जाएगी। जो यातायात व्यवस्था में लगेगा उसे पहचान पत्र, कैप, मास्क दिया जाएगा। बैठक में सीडीओ विशाख जी, अपर जिलाधिकारी वित्त गौरव वर्मा, एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी, एसपी देहात श्रवण कुमार सिंह, उप नियंत्रक सिविल डिफेंस सीएल मीना, डीआईओएस श्रवण कुमार यादव, विशाल जैन, एसके शर्मा, अमित अग्रवाल, अमित नागर, विपुल सिंघल, दुखहरण शर्मा, चंद्रलेखा जैन, देवीशरण मौजूद रहे।
विज्ञापन
इन चौराहों पर बनेगी व्यवस्था
13 व्यस्ततम चौराहों में बेगमपुल, घंटाघर, हापुड़ अड्डा, बागपत अड्डा (फुटबाल चौक), ईव्ज , वेस्ट एंड रोड, जीरो माइल, रेलवे रोड, तेजगढ़ी, साकेत, जेल चुंगी, भूमिया का पुल व लिसाडी गेट चौराहा है। यहां पर चौराहों से 50 मीटर की दूरी पर कोई वाहन, ई रिक्शा आदि न खड़ी हो इस पर विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
सख्त कार्रवाई होगी
एसपी ट्रैफिक किरन यादव ने कहा कि यातायात नियमों का पालन न करने वालों के चालान काटे जाएंगे। बेगमपुल, हापुड़ अड्डा, बागपत अड्डा, घंटाघर, भूमिया का पुल व लिसाड़ी गेट चौराहे को नागरिक सुरक्षा कोर (सिविल डिफेंस) द्वारा संभाला जाएगा। शेष चौराहों को एनसीसी, एनएसएस के छात्र तैनात किए जाएंगे।
450 लोग लगेंगे
अपर जिलाधिकारी नगर मुकेश चंद्र ने बताया कि एमसीएमआई और स्कूल प्रबंधन द्वारा 50 गार्ड, 100 ड्राइवर और 50 एनसीसी कैडेट्स उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही नागरिक सुरक्षा कोर (सिविल डिफेंस) के 250 स्वैच्छिक कार्यकर्ता भी अपना सहयोग देंगे।