{"_id":"5bbded64867a55286b340739","slug":"plan-is-being-ready-to-tackle-smog-at-42-points-will-apply-before-deepawali","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीआर में धुंध से निपटने को 42 बिंदुओं पर तैयार हो रही योजना, दीपावली से पहले होगी लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीआर में धुंध से निपटने को 42 बिंदुओं पर तैयार हो रही योजना, दीपावली से पहले होगी लागू
शालू अग्रवाल, अमर उजाला, मेरठ
Updated Wed, 10 Oct 2018 05:45 PM IST
विज्ञापन
स्मॉग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम बदलते ही आसमान में छाने वाला स्मॉग परेशानी का सबब न बने इसके लिए एहतियाती कदम उठने शुरू हो गए हैं। पिछले दो वर्षों से असमय ही आसमान को ढंकने वाली स्मॉग से बचाव के लिए इस वर्ष शासन ने एक माह पहले ही अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
अमूमन दीपावली के आसपास मौसम बदलते ही वायुमंडल को स्मॉग घेर लेती है। जो वायुमंडल में ऑक्सीजन की भारी कमी करती है। नोएडा में पिछले दिनों मुख्य सचिव ने मेरठ सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश व आसपास के जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्मॉग से लड़ने का एक्शन प्लान बनाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
इसमें प्रदूषण को नियंत्रित करने के साथ 42 बिंदुओं पर स्मॉग से बचने की योजना बनाने को कहा गया। कहा कि दीपावली से पहले ही इस प्रीप्रोटेक्शन प्लान को लागू किया जाए, ताकि स्मॉग को बेअसर किया जा सके। प्रदूषण नियंत्रण विभाग, जिला प्रशासन, आवास विकास, विकास प्राधिकरण, यातायात विभाग, रोडवेज, कृषि विभाग को मिलकर इस प्लान को तैयार करना है।
विज्ञापन
प्री प्रोटेक्शन प्लान में खास
पराली और कृषि अवशेषों को खुले में न जलाया जाए। जलते मिले तो प्रदूषण नियंत्रण विभाग तुरंत कार्यवाही करे, जिलों में हैलीकॉप्टर से छिड़काव की व्यवस्था रखें, ताकि स्मॉग के आसार होते ही पानी का छिड़काव हो सके, कृषि बायोमास का प्रयोग बढ़ाया जाएगा। यातायात विभाग बीएस वन व टू मानकों के वाहनों पर प्रतिबंध लगाए, केवल बीएस फोर मानक के वाहन ही चलें, दो माह तक स्मॉग प्रभावित इलाकों में निर्माण कार्य पूरी तरह बंद रखा जाए, निजी वाहनों के बजाय इस मौसम में पब्लिक यातायात को अधिकतम संचालित कराया जाए।
औद्योगिक इकाइयों, भट्टों व थर्मल प्लांटों की चिमनियों पर सेंसर लगाकर प्रदूषण का मापन किया जाए, सड़कों पर रेत या धूल कण जमा न होने दिए जाएं। अगर रेत के टीले हैं तो उन्हें हटवाया जाए, यह ख्याल रखें इस दौरान निर्माण कार्य व यातायात प्रभावित क्षेत्रों में एकदम बंद रहे, पौधरोपण को अधिक से अधिक बढ़ाया जाए, पुराने वाहनों, धुआं फेंकने वाले वाहन जब्त कर बंद किए जाएं, कचरा व अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था दुरुस्त की जाए
बन रहा एक्शन प्लान
सितंबर में नोएडा में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में प्रदेश स्तरीय बैठक में मुख्य सचिव ने जिला प्रशासन व विभागों को स्मॉग से निपटने के लिए एक्शन प्लान तैयार करने का आदेश दिया है। 42 बिंदुओं पर पूरा प्लान तैयार हो रहा है। इसकी साप्ताहिक समीक्षा हो रही है। ऑनलाइन रिपोर्ट सीधे शासन को भेजनी है। -आरके त्यागी, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/