फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   PK Rana and BP Singh appointed Vice Presidents.

Meerut News: पीके राणा और बीपी सिंह बने उपाध्यक्ष

Sun, 02 Aug 2026 07:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
PK Rana and BP Singh appointed Vice Presidents.
अखिल भारतीय जाट महासभा की कार्यकारिणी में शामिल लोग और जानकारी देते पदाधिकारी
अखिल भारतीय जाट महासभा ने किया कार्यकारिणी का विस्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। अखिल भारतीय जाट महासभा मेरठ मंडल की बैठक रविवार को कैंट स्थित एक रेस्टोरेंट में हुई। इस दौरान कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। महासभा की ओर से प्रभात कुमार राणा और बीपी सिंह को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा मंडल सचिव, संरक्षक घोषित किए गए।
नरेश चौधरी, कुलवंत सोलंकी, जितेंद्र प्रधान को महासचिव, उर्मिला चौधरी, चंद्रवीर सिंह, कुलवीर राठी, नरेंद्र आर्य को सचिव नियुक्त किया गया। ऋषभ चौधरी को युवा महानगर अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। इस मौके पर महासभा के सभी पदाधिकारियों ने सजाज के हित में कार्य करने की बात कही।
विज्ञापन

इस मौके पर मेरठ मंडल अध्यक्ष चौधरी सत्येन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि अखिल भारतीय जाट महासभा वर्ष 1907 से समाज के उत्थान, शिक्षा, सामाजिक एकता और जनसेवा के लिए कार्य कर रही है। नई कार्यकारिणी गांव-गांव तक संगठन को मजबूत करते हुए नशा मुक्ति, दहेज प्रथा एवं मृत्यु भोज जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जनजागरण अभियान, पर्यावरण संरक्षण, युवा सशक्तिकरण, खेल प्रतिभाओं के प्रोत्साहन तथा शिक्षा एवं कौशल विकास के क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाएगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मेरठ सुधीर चौधरी ने कहा कि नई टीम समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर संगठन को मजबूत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed