फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   pitch grass create the problem for batsman

बल्लेबाजों के लिए मुसीबत बनी पिच पर घास

Wed, 11 Dec 2019 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
pitch grass create the problem for batsman
भामाशाह मैदान मे यूपी व रेलवे के बीच खेले जाते रणंजी ट्राफी मे यूपी के अक्शदीप नाथ के आउट होने की अ
मेरठ।
विज्ञापन

बल्लेबाजों के लिए मुफीद मानी जाने वाली भामाशाह मैदान की पिच रणजी मैच में बदली-बदली नजर आई। घास के कारण ग्रीन दिखने वाली पिच पेसरों के लिये वरदान साबित हो रही है। पहले दिन के खेल की तुलना में दूसरे दिन पेसरों ने दोगुने विकेट निकाले। मंगलवार को खेल के दौरान दोनों टीमें से कुल 17 विकेट गिरे। इनमें से छह बल्लेबाज शून्य पर आउट हो गए। वहीं पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए।
पहले दिन रेलवे के 244 रन पर 8 विकेट गिरने के बाद मंगलवार को पेसरों ने जमकर कहर बरपाया। रेलवे के दोनों विकेट बाएं हाथ के पेसर यूपी के यश दयाल ने झटके। जबकि यूपी के दस बल्लेबाजों में से 9 को रेलवे के पेसरों ने चलता किया। इसमें दायें हाथ के गेंदबाज हिमांशु सांगवान ने यूपी के चार मुख्य बल्लेबाजों को पवेलियन लौटाया। वहीं हैट्रिक से चूके दायें हाथ के तेज गेंदबाज अमित मिश्रा ने भी 4 विकेट लिए। प्रदीप पूजर ने 1 बल्लेबाज को आउट किया। दूसरे दिन कर्ण शर्मा के एक विकेट को छोड़कर बाकी पेसरों का ही दबदबा रहा। दूसरी पारी में रेलवे के पांच बल्लेबाजों को यूपी के तेज गेंदबाजों ने चलता किया। इसमें यश दयाल को दो और शिवम मावी को तीन विकेट मिले। विशेषज्ञों की माने तो तीसरे दिन पिच पर घास कम होगी। इसका लाभ बल्लेबाजों को मिल सकता है।
विज्ञापन

युवा टीम ने यूपी को दी चुनौती
रेलवे के कोच हरविंदर सिंह बता चुके हैं कि उनकी टीम में अंडर-19 और अंडर-23 के खिलाड़ी हैं। जबकि टीम के अंदर चार खिलाड़ी पुराने और अनुभवी हैं। अन्य खिलाड़ी युवा हैं। ऐसे में रेलवे की युवा टीम ने यूपी टीम को कड़ी चुनौती दी है। दर्शकों के अनुसार, मैच का परिणाम कुछ भी हो, लेकिन मैच रोमांचक मोड़ पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

200 रन तक आउट करना चाहेंगे: शिवम मावी
दोनों पारी में 5 विकेट ले चुके यूपी के गेंदबाज शिवम मावी ने कहा कि यूपी ने मैच में वापसी कर ली है। यूपी के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। बुधवार को उनकी टीम की रणनीति रेलवे को 78 रन की बढ़त सहित 200 के स्कोर पर आउट करना होगी। कम से कम स्कोर पर जीत निश्चित होगी।

240 स्कोर तक भी परेशानी नहीं: अलमास शौकत
यूपी टीम को फॉलोऑन से बचाने वाले अलमास शौकत ने नाबाद 92 रनों की पारी खेली। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद उन्होंने कहा कि पहली पारी में उनके बल्लेबाज नहीं चल पाए। लेकिन ऐसा बार बार नहीं होता। हालांकि रेलवे के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। वो ऐसी उम्मीद लेकर मैदान पर नहीं उतरे थे। विकेट टू विकेट गेंदबाजी ने यूपी को परेशान किया। अलमास ने कहा कि यदि बुधवार को रेलवे की टीम 200 से 240 रन तक सिमट गई तो यूपी को जीत आसानी से मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed