फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pipe line broken due to digging, 20 thousand people did not get water

Meerut News: खोदाई से पाइप लाइन टूटी, 20 हजार को नहीं मिला पानी

Tue, 14 Jan 2025 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Pipe line broken due to digging, 20 thousand people did not get water
चंद्रलोक कॉलोनी में गेल गैस की लाइन के लिए खोदी गई सड़क, लोगों में पानी के लिए हाहाकार मचा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। चंद्रलोक कॉलोनी, गुप्ता कॉलोनी, साबुन गोदाम, ज्वालानगर की 20 हजार की आबादी पेयजल के लिए तरस गई। गेल गैस की लाइन के लिए खोदाई के दौरान पेयजल की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसके चलते घरों में पानी की सप्लाई नहीं है। पानी के लिए हाहाकार मचा तो स्थानीय पार्षद ने नगर निगम से टैंकर मंगवाकर पेयजल की पूर्ति की। लोगों का कहना कि पांच दिन से पानी का संकट है, दो दिन घरों में गंदा पानी पहुंचा, जिसे पीकर लोग बीमार हो रहे हैं। अब पानी की पाइप लाइन टूट गई है और न जाने कब ठीक होगी, क्योंकि पार्षद द्वारा शिकायत पर नगर निगम ने कोई रेस्पांस नहीं दिया है।
ट्रांसपोर्टनगर क्षेत्र में पेयजल की सप्लाई आपूर्ति कराने में नगर निगम फेल साबित हो रहा है। पांच दिन पहले टीपीनगर थाने के सामने पानी की पाइप लाइन टूट गई थी। मरम्मत के दौरान बागपत रोड पर भीषण जाम लग गया था। पानी की आपूर्ति प्रभावित हो गई थी। दो दिन पानी की सप्लाई की है, जिसमें लोगों के घरों में गंदा पानी पहुंच रहा था। अभी हालत सुधरे नहीं थे कि अब गेल गैस की लाइन बिछाने के लिए खोदाई की, जिसमें पेयजल की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। सोमवार सुबह से पानी नहीं पहुंचा तो लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

स्थानीय भाजपा पार्षद राजेंद्र उपाध्याय अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। पार्षद ने निगम अधिकारियों को फोन कर पेयजल की पाइप लाइन ठीक कराने की बात कहीं, लेकिन शाम तक निगम टीम नहीं पहुंची। मामला तूल पकड़ने से पहले पार्षद नगर निगम पहुंचे और वहां से पानी की टैंकर भेजकर लोगों की प्यास बुझाई। लोगों का कहना कि 20 हजार आबादी प्रभावित हो रही है, गेल गैस ने पाइप लाइन तोड़ी है, लेकिन पेयजल की व्यवस्था नहीं की। हंगामा होने पर उनकी टीम वहां से चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



निगम की लापरवाही से टूटी पाइप लाइन
पानी की पाइप लाइन बिछी है, इसकी जानकारी नगर निगम ने गेल कंपनी को नहीं दी। तीन दिन पहले गेल कंपनी ने खोदाई का कार्य शुरू कराया था। सड़क के एक किनारे पर जमीन में पानी की पाइप लाइन बिछी है, जबकि दूसरी साइड खाली है। निगम अगर गेल कंपनी को पानी की पाइप लाइन के बारे में जानकारी दे देता तो दूसरी साइड में खोदाई हो सकती थी। जिससे गेल गैस की पाइप लाइन भी बिछ जाती और पेयजल की लाइन भी सुरक्षित रह जाती।


वर्जन
गेल गैस की लाइन के लिए खोदाई करते समय पानी की पाइप लाइन टूटी है। मंगलवार को जलकल विभाग की टीम भेजकर पेयजल की पाइप लाइन ठीक कराई जाएगी। पानी की पूर्ति के लिए नगर निगम से टैंकर भेजे गए हैं। - लक्ष्मण सिंह, अवर अभियंता जलकल विभाग, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed