{"_id":"6238e0ffcfc5ff056354532b","slug":"pintu-and-ajay-fell-unconscious-after-drinking-alcohol-meerut-news-mrt5812930178","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीली शराब पीते ही बेहोश होकर नाले में गिर गए थे पिंटू और अजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीली शराब पीते ही बेहोश होकर नाले में गिर गए थे पिंटू और अजय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब पीते ही बेहोश होकर नाले में गिर गए थे पिंटू और अजय
मेरठ। सराय लाल दास में शराब से एक की मौत और दूसरे दोस्त की हालत गंभीर होने के मामले में सोमवार को नया मोड़ आ गया। पुलिस का दावा है कि शराब पीने के बाद पिंटू और अजय बेहोश हो गए और नाले में गिर पड़े। लोगों ने दोनों को निकाला था। पिंटू की मौत शराब पीने से हुई या फिर नाले के पानी से, इसका खुलासा विसरा जांच से ही होगा। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ।
देहलीगेट थानाक्षेत्र के सराय लालदास में रविवार को हलवाई पिंटू की शराब पीने से मौत मौत हो गई थी। उसके दोस्त अजय की हालत अस्पताल में गंभीर बनी हुई है। डीएम और एसएसपी ने थाने जाकर प्रत्यक्षदर्शियों के बात की और उनके बयान भी लिए थे। लोगों ने बताया कि पिंटू, अजय और राकेश तीनों एक जगह ही बैठे थे। रविवार सुबह एक युवक को अजय से पैसे दिये और शराब के तीन पव्वे मंगवाए। पिंटू और अजय शराब पीने लगे और राकेश गुटखा लेने के लिये परचून की दुकान पर चला गया। बताया गया कि शराब पीते ही पिंटू और अजय की हालत बिगड़ गई और बेहोश होकर सराय लालदास स्थित नाले में गिर गए। राकेश ने शोर मचाया तो लोग दौड़कर वहां पहुंचे। लोगों ने दोनों को नाले से निकाला।
ठेके से नहीं परचून की दुकान से लाए थे शराब
पुलिस की जांच में सामने आया है कि जिस युवक से शराब मंगाई थी वह शराब के ठेके पर पहुंचा ही नहीं। सोमवार को डीएम और एसएसपी के निर्देश पर आबकारी विभाग ने कोतवाली, ब्रह्मपुरी और देहलीगेट थानाक्षेत्र में शराब के ठेकों पर जाकर जांच की है। पुलिस का दावा है कि भूमियापुल स्थित एक शराब के ठेके के पास परचून की दुकान है। परचून का दुकानदार शराब बेचता है, जहां से युवक शराब के तीनों पव्वे लाया था। पुलिस ने दुकानदार व उसकी पत्नी को पकड़ा था। जिनको पूछताछ के बाद छोड़ दिया।
विज्ञापन
-----
शराब कांड: गम में डूबे परिजन, रो-रोकर बुरा हाल
मेरठ। शराब पीने से हुई पिंटू की मौत के बाद पूरे परिवार पर गम का पहाड़ टूट गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक का रविवार देर रात परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं भाजपा नेता कमल दत्त र्श्मा पीड़ित परिवार के घर पहुंचे, उन्होंने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं दूसरी ओर अजय की हालत अभी गंभीर बनी हुई है, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। पिंटू की मौत से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ था। शराब पीने से हुई पिंटू की मौत के मामले में परिजनों ने भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा से कहा कि यहां पर अवैध शराब बेची जाती है। जिसके चलते जहरीली शराब पीने से पिंटू की मौत हुई है और अजय घायल है। कमल दत्त र्श्मा ने कहा कि वह पुलिस अधिकारियों और आबकारी विभाग से इस मामले में बातचीत करेंगे। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। इस तरह की अवैध शराब को नहीं बिकने दिया जाएगा।
-------
लैब की रिपोर्ट: जहरीली नहीं थी शराब
सराय लाल दास में जिस शराब को पीने से पिंटू की मौत हुई है, उसका सैंपल आबकारी विभाग द्वारा लिया गया था। इसकी जांच कराई गई। पुलिस का दावा है कि लैब की जांच रिपोर्ट में जहरीली शराब की पुष्टि नहीं हुई। आबकारी विभाग ने देहली गेट इंस्पेक्टर को रिपोर्ट भेजी है। रिपोर्ट के मुताबिक जहरीली शराब नहीं पाई गई जिसके बाद शराब के ठेके आसपास के खुलवा दिए गए।