फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pinky said, why am I alive and cut my neck

पिंकी बोली, मैं जिंदा क्यों हूं... नस और गर्दन काटी

Tue, 05 Oct 2021 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Pinky said, why am I alive and cut my neck
पिंकी बोली, मैं जिंदा क्यों हूं और काट ली गर्दन
विज्ञापन

मेरठ। उद्यमी अमित बंसल को पंखे पर लटका देखकर माता-पिता व उनकी पत्नी बदहवास हो गए। उम्मीद थी कि अमित की सांस चल रही होगी। तुरंत कटर से चादर काटी और किसी तरह अमित को उतारा, लेकिन काफी देर हो चुकी थी। माता-पिता एक कोने में जमीन पर बैठ गए और दूसरे कोने में पत्नी। तभी पिंकी उठी। कटर से दोनों हाथ की नस व गर्दन काटते हुए कहा कि मै जिंदा क्यों हूं, अमित के पास ही जाऊंगी।
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी और अमित बंसल के माता-पिता से बातचीत की है। पुलिस के मुताबिक शाम करीब चार बजे अमित बंसल ने खुदकशी की। उसने कटर से चादर काटी और फिर फांसी लगाई। एक घंटे बाद अमित के माता-पिता व पत्नी पिंकी भी वहां पर पहुंचे। बेटे का शव पंखे पर लटका हुआ था। तीनों चिल्लाए और आनन फानन में चादर को काटकर शव को नीचे उतारा, लेकिन अमित की मौत हो चुकी थी। तीनों बार बार अमित को हिलाकर देखते रही कि कोई आवाज आ जाए। इसी दौरान पिंकी ने आत्महत्या करने के लिए हाथ की नस और गर्दन काट ली।
विज्ञापन

पुत्रवधू को देखकर दंपती चिल्लाए कि बेटा तूने क्या कर लिया। कोठी से चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। नौचंदी थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों को अस्पताल भेज दिया और खुद जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कोठी के गेट पर पहरा लगाकर अंदर जांच पड़ताल की। कोठी में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था, जिसमें पूरी घटना कैद होना बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भयावह मंजर देखकर लोगों में दहशत
बेटे की लाश पड़ी थी और पुत्रवधू लहूलुहान हालत में थी। एक बार दंपती शव के पास जाते और फिर पुत्रवधू के पास। दोनों ही पास पास जमीन पर पड़े थे। बताया गया कि दोनों के शरीर पर खून से सने पड़े थे। जिसने भी यह भयावह मंजर देखा, वह दहशत में आ गया। लोग हिम्मत नहीं कर पा रहे थे कि उनको कैसे उठाकर अस्पताल तक पहुंचा दें। पुलिस ने ही दोनों को अस्पताल पहुंचाने की बात कहीं है।
आखिर क्या है मौत का रात
अमित का कारोबार भी ठीक था, शायद किसी चीज की कोई कमी नहीं है। इसके बावजूद भी अमित ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी राज तो अभी पुलिस भी नहीं लगा पाई है। पुलिस का दावा है कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। पत्नी ही बता सकती कि अमित ने ऐसा कदम क्यों उठाया है।
कई अलग-अलग चर्चाएं चली
अमित की मौत और पिंकी के लहूलुहान होने की खबर को लेकर शहर में अलग-अलग चर्चाएं रही। कभी एक-दूसरे से झगड़ा तो कई बदमाशों के द्वारा वारदात करना बताया जा रहा था। बाद में पुलिस ने इस घटना पर विराम लगाया, जब सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद होने की बात मीडिया को बताई। हालांकि देर रात तक इस घटना को लेकर खूब चर्चा भी रही।

---
पुलिस कर रही जांच
मैं घटनास्थल पर गया था। प्राथमिक जांच में मामला पति ने खुदकुशी की है और पत्नी ने पति के शव को देखकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। सीसीटीवी कैमरे घर में लगा है। इंस्पेक्टर नौचंदी व फोरेंसिक टीम जांच कर रही है। - प्रभाकर चौधरी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed