फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pilgrims leave for Hajj, appeal for peace and tranquility

Meerut News: हज के लिए रवाना हुए आजमीन, अमन-चैन की दुआ की अपील

Sun, 19 Apr 2026 02:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Pilgrims leave for Hajj, appeal for peace and tranquility
मेरठ। मदीना मुनव्वरा हज पर जाने वालों के लिए पहली फ्लाइट शनिवार को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट नई दिल्ली से शनिवार को रवाना हुई। इसमें मेरठ से भी काफी आजमान रवाना हुए। नायब शहर काजी जैनुर राशिदीन और हाजी शीराज रहमान ने बताया कि हज पर जाने वालों के लिए दुआ कराई गई कि अल्लाह ताला इनके सफर को साथ खैरियत के पूरा कराए। आजमीनों से अपील की गई के वे दौराने हज खासतौर पर मेरठ व मुल्क में भाईचारा और अमन चैन कायम रखने के लिए खास दुआएं कराएं। उन्होंने बताया कि हज पर जाने वालों की आखिरी फ्लाइट 20 मई 2026 को है। इस बार हज कमेटी ऑफ इंडिया की तरफ से कम दिन के हज का भी इंतजाम किया गया है जिसमें 20 दिन का सफर (हज) होगा। उनकी फ्लाइट 19 मई और 20 मई को है। इनकी वापसी 6 और 8 जून 2026 को होगी। हज पर जाने वालों का इस्तकबाल करने वालों में कारी सलमान कासमी, हाफिज अबूजर, सुहेल शेख और खुर्रम मंजर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed