फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pickup full of animals caught on the highway, driver absconding

Meerut News: हाईवे पर पकड़ी पशुओं से भरी पिकअप, चालक फरार

Thu, 14 May 2026 10:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
Pickup full of animals caught on the highway, driver absconding
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कंकरखेड़ा। शोभापुर फ्लाईओवर के पास बृहस्पतिवार को पुलिस ने मानक से अधिक छोटे पशुओं को भरकर ले जा रही पिकअप गाड़ी पकड़ ली। गाड़ी में 30 पशुओं को बेरहमी से एक-दूसरे के ऊपर ठूंसकर भरा गया था। पुलिस ने चेकिंग के दौरान पिकअप को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोप चालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। चालक मौके से पिकअप छोड़कर भाग गया। पुलिस चालक की तलाश में लग गई है।

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि बृहस्पतिवार को एक पिकअप गाड़ी खड़ौली की ओर से लखवाया की तरफ जा रही थी। पुलिस हाईवे पर चेकिंग कर रही थी। पुलिस को देखकर पिकअप चालक वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने गाड़ी की चेकिंग की। इसमें पुलिस ने देखा कि 30 छोटे पशुओं को भरकर ले जाया जा रहा है। कई पशु नीचे दबे हुए थे, जबकि अन्य उनके ऊपर खड़े और बैठे हुए थे। पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद सभी पशुओं को बाहर निकाला। क्षेत्र के पशुपालकों को बुलाकर सभी पशुओं को अगली कार्रवाई तक उनके सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने पिकअप गाड़ी को कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया। एसपी सिटी का कहना है कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed